मौका ना मिलने से दुखी कुलदीप यादव, सोशल मीडिया पर खुद को खुश दिखाने में लगे हैं!
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं स्पिनर कुलदीप यादव।
अद्यतन - फरवरी 15, 2023 2:39 अपराह्न

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, लेकिन पहले मैच में फिर से स्पिनर कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था, दूसरी ओर अब यादव खुद को खुश रखने की कोशिश में लगे हैं और इसका सबूत उनका सोशल मीडिया दे रहा है।
कुलदीप यादव अपने आखिरी टेस्ट में रहे थे मैन ऑफ द मैच
जी हां, कुलदीप यादव ने अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसमें ये स्पिन गेंदबाज मैन ऑफ द मैच रहा था। कुलदीप मे इस मैच में 8 विकेट निकाले थे और साथ ही 40 रन भी बनाए थे, उसके बाद भी उनको मौका नहीं मिला।
देखो कैसे अपना दुख छुपा रहे हैं कुलदीप यादव अब!
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं स्पिनर कुलदीप यादव।
*हाल ही में यादव ने सर जडेजा के साथ एक कमाल की रील की है शेयर।
*इस रील वीडियो में दोनों खिलाड़ी फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
*लेकिन कुलदीप टेस्ट मैच में अंतिम 11 में नहीं बना पा रहे हैं अपनी जगह।
कुलदीप यादव ने सर जडेजा के साथ नई रील की शेयर
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये स्पिन गेंदबाज
कब से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच?
वहीं इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 तारीख से शुुरू होगा, जहां ये मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा और इस मैच के जरिए ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी।