IND vs SL: कुलदीप यादव की इस घातक गेंदबाजी का दासुन शनाका के पास नहीं था कोई जवाब, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: कुलदीप यादव की इस घातक गेंदबाजी का दासुन शनाका के पास नहीं था कोई जवाब, आप भी देखें वीडियो

दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Kuldeep Yadav and Dasun Shanaka (Pic Source-Twitter)
Kuldeep Yadav and Dasun Shanaka (Pic Source-Twitter)

इस समय कोलकाता के ईडन गार्डंस में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, इस दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 39.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट कर दिया।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। उमरान मलिक ने दो विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया। बता दें, दूसरे वनडे में भारत ने अपनी प्लेइंग XI में एकमात्र बदलाव किया। उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को भारतीय दल में शामिल किया।

कुलदीप यादव ने भी इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 10 ओवर में मात्र 51 रन दिए। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस, कप्तान दासुन शनाका और चरिथ असलंका को अपना शिकार बनाया। कप्तान दासुन शनाका जिन्होंने पहले वनडे में शानदार नाबाद शतक जड़ तमाम प्रशंसकों का दिल जीत लिया था वो दूसरे मुकाबले में मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय गेंदबाज की गेंद को श्रीलंकाई कप्तान समझ नहीं पाए और उनकी शानदार गेंद पर वो आउट हो गए। शनाका लेग स्टंप पर आती हुई गेंद को स्वीप के जरिए बाउंड्री के पार पहुंचाना चाह रहे थे लेकिन कुलदीप की ये गेंद सीधा विकेट पर जा लगी और श्रीलंकाई कप्तान आउट हो गए।

ये रही वीडियो:

Beauty: Watch how Kuldeep Yadav outsmarted Dasun Shanaka (bcci.tv)

भारत इस तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। उन्होंने पहला मुकाबला 67 रन से अपने नाम किया था। अब इस दूसरे वनडे को भी वो अपने नाम करना चाहेंगे। अगर भारत इस मैच को जीत जाती है तो वो इस वनडे सीरीज को भी जीत जाएगी।

कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में शामिल करना भारत के लिए काफी सफल साबित हुआ। उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते श्रीलंकाई बल्लेबाज को काफी परेशान किया।

दूसरे वनडे के लिए यह रही दोनों टीमें:

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका:

अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असालंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेग, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा

close whatsapp