एडन मार्करम के बाद कुसल मेंडिस ने दिखाया अपना दम, श्रीलंका के लिए खेली बहुमूल्य पारी
कुसल मेंडिस ने इस मैच में 41 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
अद्यतन - अक्टूबर 7, 2023 8:02 अपराह्न

इस समय श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए भले ही श्रीलंका ने अपने दो विकेट खो दिए हैं लेकिन उनके बेहतरीन बल्लेबाज कुसल मेंडिस इस समय काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। बता दें, कुसल मेंडिस ने अपना अर्धशतक मात्र 25 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने पावरप्ले का इस्तेमाल काफी अच्छी तरह से किया और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट्स जड़े।
श्रीलंका को मेंडिस से विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी और उन्होंने अभी तक वैसा ही प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने कड़े प्रहार किया और इस समय श्रीलंका काफी अच्छी स्थिति में है। कुसल मेंडिस ने इस मैच में 41 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 429 रनों की जरूरत
इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाज एडन मार्करम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा।
एडन मार्करम ने इस मैच में 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की जबरदस्त पारी खेली। यही नहीं उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक भी जड़ा। उन्होंने यह शतक मात्र 49 गेंदों में पूरा किया। इससे पहला वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन का था जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में जड़ा था।
एडन मार्करम ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर खड़ा प्रहार किया। यही नहीं एडन मार्करम के अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से दो और खिलाड़ियों ने भी इस मैच में शतक जड़ा। क्विंटन डी कॉक ने श्रीलंका के खिलाफ 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की जबरदस्त पारी खेली जबकि रस्सी वेन डर डुसेन ने 110 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली। श्रीलंका को यह मैच जीतना तो उन्हें 50 ओवर में 429 रन चाहिए होंगे।