श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत देने वाले कुसल परेरा भी लौटे पवेलियन, पैट कमिंस ने अपनी टीम को दिलाई दूसरी महत्वपूर्ण सफलता - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत देने वाले कुसल परेरा भी लौटे पवेलियन, पैट कमिंस ने अपनी टीम को दिलाई दूसरी महत्वपूर्ण सफलता

श्रीलंका की ओर से शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 82 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए।

Kusal Perara (Pic Source-Twitter)
Kusal Perara (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की है। श्रीलंका की ओर से शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 82 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। उन्होंने पावरप्ले में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

कुसल परेरा ने अपनी पारी के दौरान हर तरफ रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया टीम के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उनका विकेट ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने झटका। ऑस्ट्रेलिया को इस विकेट की बेहद जरूरत थी और उनके कप्तान ने यह विकेट झटका। हालांकि दो विकेट गिरने के बावजूद श्रीलंका इस समय काफी अच्छी स्थिति में और यहां से वो और भी बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

कुसल परेरा का अलावा पाथुम निशांका (Pathum Nissanka) ने 67 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

श्रीलंका को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 102 रनों से करारी शिकस्त मिली थी जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ छह विकेट से हार मिली थी जबकि अपने दूसरे मैच में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 134 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?