मिचेल स्टार्क ने अपनी टीम को दिया धोखा, कुसल परेरा को आउट ना करने के बजाए.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

मिचेल स्टार्क ने अपनी टीम को दिया धोखा, कुसल परेरा को आउट ना करने के बजाए….

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

AUS vs SL (Pic Source-Twitter)
AUS vs SL (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच की बात की जाए तो मिचेल स्टार्क के पास पहले ओवर में श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज कुसल परेरा को रनआउट करने का काफी अच्छा मौका मिला था। दरअसल मिचेल स्टार्क के गेंद फेंकने से पहले ही कुसल परेरा नॉन स्ट्राइकर एंड की क्रीज से बाहर निकल गए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने उन्हें आउट नहीं किया और उसकी जगह उन्होंने कुसल परेरा को एक बार Warn किया कि वो ऐसा ना करें और अगर ऐसा अगली बार होता है तो वो उन्हें रनआउट कर देंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

बता दें, श्रीलंका को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 102 रनों से करारी शिकस्त मिली थी जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ छह विकेट से हार मिली थी जबकि अपने दूसरे मैच में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 134 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच को दोनों टीमों को ही जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच में श्रीलंका टीम की कप्तानी कुसल मेंडिस कर रहे हैं। दासुन शनाका चोटिल होने की वजह से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं।

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और देखना यह होता है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है। फिलहाल श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की है। कंगारू टीम को अगर इस मैच को अपने नाम करना है तो उन्हें जल्द से जल्द विकेट लेने होंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?