सभी के सामने रोहित शर्मा ने लगाई पत्रकारों को फटकार, वीडियो हो गया वायरल
न्यूज़ 18 क्रिकेट नेक्स्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में यह वीडियो साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ' क्या करते हो तुम लोग ऐसे फोटो लेकर यार'😅।'
अद्यतन - Dec 2, 2022 8:46 pm

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 1 दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया। बता दें, वो बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना हो रहे थे। 4 दिसंबर से यह सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में तीन वनडे और दो टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे।
बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से मात खाने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए गई थी। इस दौरे में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल सहित कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। जहां एक तरफ तीन मैच की टी-20 सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया वहीं तीनों मुकाबलों की वनडे सीरीज को मेजबान न्यूजीलैंड ने जीता। अब रोहित शर्मा बांग्लादेश दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।
न्यूज़ 18 क्रिकेट नेक्स्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक वीडियो साझा की है जिसमें रोहित शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट में देखा जा सकता है। इस वीडियो में रोहित शर्मा पत्रकार से कह रहे हैं कि, ‘क्या करते हो तुम लोग ऐसे फोटो लेकर यार।’
ये रही वीडियो:
https://twitter.com/cricketnext/status/1598295403346042880?s=20&t=a0N2N87aimStVAa9Ycgtdw
न्यूज़ 18 क्रिकेट नेक्स्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में यह वीडियो साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘ क्या करते हो तुम लोग ऐसे फोटो लेकर यार’😅। बांग्लादेश के लिए फ्लाइट पकड़ने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा।
वीडियो कोर्टेसी: वायरल भयानी’
टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, हालांकि अपने इस प्रदर्शन को भुलाकर वो बांग्लादेश दौरे में बेहतरीन बल्लेबाजी करने को देखेंगे। उनके साथ विराट कोहली, केएल राहुल भी इस दौरे में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी है और अब 4 दिसंबर से यह शानदार सीरीज खेली जाएगी।
बांग्लादेश दौरे के लिए यह रही भारतीय टीम:
वनडे सीरीज:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन.
टेस्ट सीरीज:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव