ICC World Cup 2023: Lance Klusener का ये बयान शायद साउथ अफ्रीका टीम का दिल तोड़ दे - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: Lance Klusener का ये बयान शायद साउथ अफ्रीका टीम का दिल तोड़ दे

साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में 7 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना करने वाली है। 

South Africa (Image Credit- Twitter)
South Africa (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अब सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। बता दें कि टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, मार्की मल्टीनेशन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर (Lance Klusener) ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है कि जिससे शायद अफ्रीन टीम का मनोबल टूट जाए। बता दें कि साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में 7 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना करने वाली है।

Lance Klusener ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि CricBlog की एक खबर के अनुसार लांस क्लूजनर ने कहा- मुझे नहीं पता कि साउथ अफ्रीका ग्रुप स्टेज से बाहर होगा या नहीं। मुझे लगता है कि अगर वे सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं तो उन्हें टूर्नामेंट में लगातार रन बनाने होंगे। यही उनके लिए एक बड़ी चुनौती है, मुझे पूरा यकीन नहीं है कि वे सेमीफाइनल में पहुंचेंगे या नहीं।

क्लूजनर ने हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी को लेकर आगे कहा- आप उसे कैसे रोकेंगे। मुझे लगता है कि अगर उनका बल्ला चला तो साउथ अफ्रीका को ग्रुप स्टेज से बाहर निकालना मुश्किल होगा। अगर आप शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो आपके पास हमेशा मैच जीतने का मौका होता है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम टेंबा बावुमा की कप्तानी मे कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- ‘हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे’- क्रिकेट के शुरूआती दिनों को लेकर बोले Rohit Sharma

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?