जिम्बाब्वे की जीत के बाद कमेंट्री बॉक्स में हाहाकार मचा था हाहाकार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिम्बाब्वे की जीत के बाद कमेंट्री बॉक्स में हाहाकार मचा था हाहाकार!

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को कल 1 रन से हराया, आखिरी गेंद तक गया था मैच।

Image Credit- Twitter
Image Credit- Twitter

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बड़े-बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं, इसी कड़ी में कल जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह मात देते हुए सभी को हैरान कर दिया। वहीं इस जीत से हर कोई उत्साहित था और इसका नजारा देखने को मिला कमेंट्री बॉक्स में भी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो चुका है।

जिम्बाब्वे सहित कई छोटी टीमों ने पलटी बाजी

जी हां, ये टी-20 वर्ल्ड कप 2022 उलटफेर वाला टूर्नामेंट साबित हो रहा है, जिम्बाब्वे, आयरलैंड सहित कई छोटी टीमें बड़ी टीमों को मात दे रही हैं और उनका गणित बिगाड़ रही है। अभी तक इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कुल 5 बड़े उलटफेर हो चुके हैं।

जिम्बाब्वे टीम ने आखिरी गेंद डाली और कमेंट्री बॉक्स में बवाल मच गया

*जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को कल 1 रन से हराया, आखिरी गेंद तक गया था मैच।
*आखिरी गेंद पर चाहिए थे 3 रन, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज नहीं कर पाए कुछ।
*इस दौरान जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी Pommie Mbangwa कमेंट्री के दौरान उछल पड़े।
*तो पाकिस्तान के लिए कमेंट्री कर रहे Bazid Khan का पूरी तरह मुंह लटक गया था ।

जिम्बाब्वे-पाकिस्तान के बीच आखिरी गेंद पर कमेंट्री बॉक्स में हुआ ड्रामा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

जीत के बाद कुछ इस तरह किया खिलाड़ियों ने जमकर डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zimbabwe Cricket (@zimbabwe.cricket)

पाकिस्तान टीम के लिए आगे के रास्ते लगभग बंद

पाकिस्तान टीम को इस साल का टी20 वर्ल्ड कप 2022 रास नहीं आ रहा है, जहां टीम को कल लगातार दूसरी हार मिली है और अब टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना ना के बराबर हो गया है।

close whatsapp