अजय जडेजा ने विराट कोहली के रोहित शर्मा को पहले वनडे में इनपुट देने पर प्रतिक्रिया दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अजय जडेजा ने विराट कोहली के रोहित शर्मा को पहले वनडे में इनपुट देने पर प्रतिक्रिया दी

अजय जडेजा ने कहा कि विराट कोहली एक लीडर थे और हमेशा रहेंगे।

Virat Kohli, Rohit Sharma and Ajay Jadeja (Image Source: Instagram/BCCI)
Virat Kohli, Rohit Sharma and Ajay Jadeja (Image Source: Instagram/BCCI)

रोहित शर्मा ने 6 फरवरी को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 1000वें वनडे मैच में 6 विकेट की जीत के साथ भारत की सीमित ओवरों की टीम की अपनी पूर्णकालिक कप्तानी की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की हैं।

रोहित शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बतौर कप्तान और सलामी बल्लेबाज दोनों के रूप में पहले वनडे मुकाबले में बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के लिए पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रोहित शर्मा ने की कप्तानी की धमाकेदार शुरुआत

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 60 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ-साथ ईशान किशन (28) के साथ पहले विकेट के लिए 84 रनों की शुरुआती कर टीम इंडिया को पहले वनडे में आसानी से 177 रनों का पीछा करने में मदद की।

इसके अलावा, कप्तान रोहित शर्मा ने तीन सही डीआरएस कॉल भी लिए, जिससे भारत को वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में 176 रनों पर सीमित करने में बहुत मदद मिली, जिसे मेजबान टीम ने 28 ओवरों में ही पूरा कर लिया और इस ऐतिहासिक 1000वें वनडे मैच को अहमदाबाद में अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा के मैदान पर प्रदर्शन के अलावा, पहले वनडे में पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी आकर्षण का केंद्र रहे। चूंकि हर किसी को पता है कि विराट कोहली मैदान पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पीछे नहीं हटते हैं, और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भी एक लीडर के तरह ही सक्रिय नजर आये।

विराट कोहली के मैदान पर रोहित शर्मा के निर्णयों में हस्तक्षेप को लेकर क्रिकेट बिरादरी में विभिन्न प्रकार कि राय दी जा रही है, और अब इस लिस्ट में एक और नया नाम पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा का जुड़ गया है।

विराट कोहली एक लीडर है और लीडर ही रहेगा

इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए, अजय जडेजा ने Cricbuzz से बातचीत के दौरान कहा विराट कोहली का कप्तानी से बाहर होना उन्हें दरकिनार नहीं करता है, उनके पास अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही नेतृत्व के गुण थे और वह हमेशा ही एक लीडर रहेंगे, चाहे फिर वह कप्तान के पद पर हो या न हो।

उन्होंने कहा खेल एक सहज चीज है, और विराट कोहली ने पहले ही भारत की इतने सालो कप्तानी की है, तो ये जाहिर सी बात हैं कि वह जब भी मैदान में होंगे अपने इनपुट्स देने में पीछे नहीं हटेंगे। अजय जडेजा ने आगे कहा विराट कोहली कोई बैकबेंचर नहीं था जो कप्तान बना, उसमे पहले से ही एक लीडर के गुण थे, वह हमेशा ही एक लीडर रहे हैं और उन्हें नहीं लगता वह इससे कभी पीछे हट पाएंगे।

पूर्व खिलाड़ी ने यह भी कहा जिन चयनकर्ताओं को जिन्हे भी किसी और ने नियुक्त किया है उन्हें अब लगता है कि विराट कोहली कप्तान नहीं हैं तो वें गलत हैं, क्योंकि पूर्व कप्तान की गुणवत्ता और कौशल अभी भी वही है। कई खिलाड़ी और चयनकर्ता आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन एक लीडर हमेशा ही लीडर रहता है।

close whatsapp