IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद MI के गेंदबाजों पर बुरी तरह भड़के मार्क बाउचर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद MI के गेंदबाजों पर बुरी तरह भड़के मार्क बाउचर

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Mark Boucher and Mumbai Indians (Photo Source: Twitter)
Mark Boucher and Mumbai Indians (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा, कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली लेकिन टीम अंत तक 201 रन ही बना पाई।

टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर टीम की गेंदबाजी पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने ज्यादा रन बोर्ड पर लगाए जो निराशाजनक है- मार्क बाउचर

मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी ज्यादा खराब गेंदबाजी करते हुए नजर आई। जोफ्रा आर्चर जो एक मैच खेलकर चोटिल हो गए थे, पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करते हुए उन्होंने 4 ओवर 42 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं कैमरून ग्रीन, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ और अर्जुन तेंदुलकर जैसे गेंदबाज भी 40 से ज्यादा रन देते हुए नजर आए। जिसके चलते पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे।

पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने टीम के प्रदर्शन पर पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लग रहा था कि खेल संतुलन में था। आज हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है। लेकिन उन्होंने ज्यादा रन बनाए थे जो कि निराशाजनक है। अगर मैं खेल को पूरी तरह से देखूं तो कुछ समय तक गेम हमारे कंट्रोल में था। लेकिन हम अपने गेंदबाजी के चलते पीछे रह गए।’

मैं सूर्या के लिए बहुत खुश हूं- मार्क बाउचर

पंजाब किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदो में 7 चौके और 3 छक्को की मदद से 57 रनों की पारी खेली। लेकिन वह 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह के हाथों आउट हो गए। जहां से गेम पलटा और मुंबई जीत से पिछड़ गई।

मार्क बाउचर ने सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, ‘सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन बनना हमेशा ही अच्छा होता है। उसका फॉर्म एक मजेदार चीज है। वह नेट्स में गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं। यह सिर्फ समय के ऊपर रहता है कि वह उसे रनों में कैसे तब्दील करते हैं। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।’

close whatsapp