घुटने की इंजरी के बाद क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं लियम लिविंगस्टोन, कही ये बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

घुटने की इंजरी के बाद क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं लियम लिविंगस्टोन, कही ये बड़ी बात

हाल में ही इंग्लैंड की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे लिविंगस्टोन

Liam Livingstone (Image Source: ECB)
Liam Livingstone (Image Source: ECB)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी लियम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के लिए, क्रिकेट में पिछला डेढ़ साल कुछ खास नहीं रहा है। बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार उन्होंने घुटने की समस्या का सामना किया है।

तो वहीं इसकी गंभीरता को देखने के बाद लियम ने आईपीएल 2024 को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, हाल में ही वह पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से चार मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम की ओर से खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। साथ ही अब वह अपने खेल को एन्जाॅय कर पा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

लियम लिविंगस्टोन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के समापन के बाद लियम लिविंगस्टोन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- घुटने की एक छोटी सी समस्या के बाद, क्रिकेट में पिछले 18 महीने आनंददायक नहीं रहे हैं। इंजरी आपके जुनून को खत्म कर देती है, आपकी भावना को खत्म कर देती है और अंत में क्रिकेट को खत्म कर देती है।

लिविंगस्टोन ने आगे कहा- आईपीएल के आखिरी में मैं बहुत खराब स्थिति में था, इस वजह से मैंने पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। ऐसा लगता है कि इस बार इंजेक्शन ने काम किया है, और दो साल में पहली बार दर्द-मुक्त होकर क्रिकेट खेलने में सक्षम होना मेरे लिए रोमांचक पहलू है। मुझे लगता है कि मेरे चेहरे पर फिर से मुस्कान आ गई है और मैं क्रिकेट खेलने को एन्जाॅय कर रहा हूं।

T20 World Cup 2024 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम:

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जाॅनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टाॅम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जाॅर्डन, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टाॅप्ली, मार्क वुड।

close whatsapp