लियाम लिविंगस्टोन भी पाकिस्तान सुपर लीग बीच में छोड़कर भाग गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

लियाम लिविंगस्टोन भी पाकिस्तान सुपर लीग बीच में छोड़कर भाग गए

लीग छोड़ने की जानकारी लिविंगस्टोन ने सोशल मीडिया पर की साझा।

Liam Livingstone
Liam Livingstone. (Photo Source: Twitter)

इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग काफी ज्यादा खबरों में बना हुआ है, जिसका कारण लीग के मुकाबले नहीं हैं। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में आए दिन कोई ना कोई विवाद हो रहा है और ये विवाद अब टूर्नामेंट पर भारी पड़ने लगे हैं। कभी खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है, तो कभी कोई खिलाड़ी पैसों के चलते लीग छोड़कर भाग रहा है। इसी कड़ी में अब इंग्लैंड के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने भी लीग को अलविदा कहा दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने को मजबूर हुए लियाम लिविंगस्टोन

पाकिस्तान सुपर लीग में कई विदेश खिलाड़ी खेलते हैं, साथ ही इन खिलाड़ियों को ये लीग काफी पसंद भी आती है। इसकी साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस लीग के जरिए देश में क्रिकेट की वापसी के पूरे प्रयास कर रहा है, लेकिन बीच-बीच में हो रही घटनाओं से पाक बोर्ड को बड़ा झटका लग रहा है। वहीं अब आखिरी पड़ाव पर आ कर लियाम लिविंगस्टोन ने लीग को छोड़ दिया है, जिससे फैन्स काफी निराश हैं।

*लियाम लिविंगस्टोन ने चोट कारण छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग।
*लीग छोड़ने की जानकारी लिविंगस्टोन ने सोशल मीडिया पर की साझा।
*पोस्ट के साथ लियाम ने पेशावर जाल्मी के लिए लिखा इमोशनल कैप्शन।
*अंगूठे में लगी चोट के कारण लीग से बाहर हुए लिविंगस्टोन।

खिलाड़ी ने इस पोस्ट के जरिए दी जानकारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Liam Livingstone (@liaml4893)

जेम्स फॉकनर ने लगाया था बड़ा आरोप

दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स फॉकनर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। जेम्स फॉकनर ने भी बीच में लीग को छोड़ दिया था और PCB पर पैसा ना देने के आरोप लगाए थे, इसे लेकर इस खिलाड़ी ने ट्वीट भी किए थे और इस ट्वीट के जवाब बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी दिए थे।

close whatsapp