IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, जिसमें इस युवा खिलाड़ी का नाम नदारद - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, जिसमें इस युवा खिलाड़ी का नाम नदारद

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों का किया ऐलान।

Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर इस समय सभी क्रिकेट फैंस की नजरें लगी हुई हैं। जिसमें मौजूदा सभी 8 फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान 30 नवंबर तक करना है। वहीं बाकी बचे खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा तो होंगे, लेकिन उससे पहले अगले सीजन में शामिल होने वाली 2 नई फ्रेंचाइजियों को यह विकल्प मिलेगा कि वह ऑक्शन से बाहर कोई 3 खिलाड़ियों का चुनाव कर सकते हैं।

इसी कड़ी में 5 बार IPL विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें उम्मीद के अनुसार टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम पहले से तय माना जा रहा था। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

बाकी के 2 स्थानों को लेकर मुंबई इंडियंस ने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को रिटेन करने का फैसला किया। जबकि चौथे स्थान के लिए कई नामों पर चर्चा देखने को मिली थी, जिसमें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थी। जिसमें अब सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन करने का फैसला किया है।

पांड्या ब्रदर्स को नहीं किया रिटेन

मुंबई इंडियंस टीम का अभी तक IPL में सबसे अहम हिस्सा रहने वाले हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी को टीम ने रिटेन नहीं करने का फैसला करते हुए जरूर सभी को चौकाने का काम किया है। हार्दिक और क्रुणाल ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम को IPL की सबसे मजबूत टीम बनाने में अहम भूमिका अदा की है। लेकिन दोनों भाईयों का पिछले 1 साल में प्रदर्शन देखा जाए तो वह कुछ खास देखने को नहीं मिला है।

जिसके चलते हार्दिक जहां भारतीय टीम से भी बाहर हैं, तो वहीं अब उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने भी रिटेन ना करने का फैसला किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक और क्रुणाल क्या एक ही टीम से खेलते हुए नजर आयेंगे या फिर अलग-अलग टीमों से।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपए, जसप्रीत बुमराह को 11 करोड़ रुपए, सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रुपए और कायरन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन करने का फैसला किया है। जिसके बाद अब ऑक्शन के समय मुंबई इंडियंस के पास 48 करोड़ रुपए शेष रह गए हैं।

close whatsapp