Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 13- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

एक नजर डालिए क्रिकेट जगत की सभी बड़ी घटनाओं पर।

Team India Players (Photo Source: Getty/Twitter)
Team India Players (Photo Source: Getty/Twitter)

1) चौथे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने दर्ज की धमाकेदार जीत

वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच आज फ्लोरिडा का मैदान पर टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज टीम ने 20 ओवर में 178/8 का स्कोर बनाया, जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया और सीरीज में 2-2 की बराबरी की।

2) गिल और जायसवाल ने चौथे टी-20 मैच में की रिकाॅर्ड पार्टनरशिप

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में टीम इंडिया के ओपनर्स शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट में पहले विकेट के लिए रिकाॅर्ड जाॅइंट दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2017 में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़े थे। साथ ही यह टीम इंडिया की पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद, किसी मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी रही।

3) एक बार फिर लंका प्रीमियर लीग मैच के दौरान दिखा सांप

LPL 2023, Jaffna Kings vs B-Love Kandy: लंका प्रीमियर लीग के जारी सीजन में क्रिकेट फैंस को कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं टूर्नामेंट के जाफना किंग्स बनाम बी-लव कैंडी के बीच हुए 15वें मैच के दौरान एक बार फिर से सांप के दिखने से मैदान पर खलबली मच गई। गौरतलब है कि यह कुल दूसरी बार है जब एलपीएल के किसी मैच के दौरान मैदान पर सांप नजर आया हो। इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे मैच के दौरान भी एक सांप को मैदान पर रेंगते हुए देखा गया था।

4) धोनी की तरह विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए कुसल मेंडिस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के अलावा बेहतरीन विकेटकीपिंग स्किल के लिए भी जाने जाते हैं। आज के समय में हर एक युवा विकेटकीपर धोनी की तरह विकेटकीपिंग करना चाहता है। इसी बीच  जारी लंका प्रीमियर लीग 2023 में कल 11 अगस्त को गाले टाइटंस बनाम दाबुंला ऑरा मैच में लंकाई विकेटकीपर कुसल मेंडिस एक दम धोनी की तरह विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

5) Ireland दौरे पर राहुल या लक्ष्मण नहीं, बल्कि ये होंगे Team India के हेड कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी व इंडिया ए के पूर्व हेड कोच रहे सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड दौरे पर टीम के हेड कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस समय कोटक नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

6) Asia Cup 2023: रवि शास्त्री और वसीम अकरम को एशिया कप के लिए कमेंट्री पैनल में किया गया शामिल

आगामी एशिया कप 2023 के लिए स्टार-स्टडेड कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी गई है, जिसमें विभिन्न देशों के अनुभवी कमेंटेटर्स को शामिल किया गया है। इस कमेंट्री पैनल में भारत के पांच, पाकिस्तान के चार, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने एक-एक कमेंटेटरों को शामिल किया गया है।

एशिया कप 2023 के लिए कमेंट्री पैनल:

रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, रसेल अर्नोल्ड, गौतम गंभीर, इरफान पठान, स्कॉट स्टायरिस, वसीम अकरम, वकार यूनिस, अतहर अली खान, दीप दासगुप्ता, रमीज राजा, बाजिद खान।

7) वर्ल्ड कप 2023: बल्लेबाजों में फिर से खौफ पैदा करने आ रहे हैं जोफ्रा आर्चर

चोट के कारण कई तेज गेंदबाजों के करियर पर ब्रेक लगा है, जहां इस लिस्ट में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम भी शामिल है। जो चोट के चलते अब तक परेशान हैं और इंग्लैंड टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं, लेकिन अब इस खिलाड़ी को लेकर राहत भरी खबर आई है। जिसकी अपडेट खुद जोफ्रा ने सोशल मीडिया के जरिए सभी फैन्स को दी है।

8) वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को सामने देख इमोशनल हुए कप्तान रोहित शर्मा

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में काफी कम समय बचा है, ऐसे में फैन्स को कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। तो खुद कप्तान रोहित शर्मा भी क्रिकेट के इस मेगा इवेंट में कप्तानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, इसी के साथ हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को लेकर अपने मन की बात शेयर की है।

9) तिलक वर्मा को लेकर कप्तान रोहित का हैरान करने वाला बयान

तिलक वर्मा के हालिया प्रदर्शन को देखकर कई खिलाड़ियों का मानना है कि उन्हें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। कप्तान रोहित शर्मा भी युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उन्होंने तिलक वर्मा को लेकर अपना पक्ष रखा। रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं उनको पिछले 2 साल से देख रहा हूं, उनके अंदर रन बनाने की भूख है और यह सबसे बड़ी बात है।

close whatsapp