IPL 2024: जम्मू कश्मीर के इन 9 खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी ऑक्शन टेबल पर करेगी झगड़ा, मिलेंगे करोड़ों रुपये! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जम्मू कश्मीर के इन 9 खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी ऑक्शन टेबल पर करेगी झगड़ा, मिलेंगे करोड़ों रुपये!

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा।

Vivrant Sharma (Pic Source-Twitter)
Vivrant Sharma (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और सभी 10 फ्रेंचाइजी इन पर बोली जरूर लगाना चाहेंगी।

बता दें, इस ऑक्शन में 214 भारतीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी है। सभी टीमें अपने स्क्वॉड में बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेंगी। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में जम्मू कश्मीर के 9 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आज हम आपको इन्हीं 9 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

9- मनित सिंह जसरोटिया

Manit Singh Jasrotia (Pic Source-Twitter)
Manit Singh Jasrotia (Pic Source-Twitter)

मनित सिंह जसरोटिया युवा तेज गेंदबाज है जो जम्मू के कठुआ डिस्ट्रिट के हैं। मनित सिंह जसरोटिया के पास लगातार 145 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी करने की क्षमता है।

Page 1 / 9
Next

close whatsapp