IPL 2024: टॉप 5 Impact Players जिन्होंने आईपीएल शुरू होने के 10 दिनों में मचा रखी है तबाही
आईपीएल 2024 में पिछले 10 दिनों में पांच ऐसे बल्लेबाज देखने को मिले, जिन्होंने अपने आक्रामक अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है।
अद्यतन - अप्रैल 3, 2024 11:35 पूर्वाह्न

Top 5 Impact Players in IPL 2024: आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो चुका है। अब तक 10 दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आईपीएल (IPL) एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे यूथ लीग के नाम से भी जाना जाता है। हर साल इस लीग के कई खिलाड़ी रातों-रात स्टार बन जाते हैं। आईपीएल 2024 में पिछले 10 दिनों में पांच ऐसे बल्लेबाज देखने को मिले। जिन्होंने अपने आक्रामक अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है।
ये सभी खिलाड़ी प्रभावशाली खिलाड़ी यानी Impact Players के तौर पर मैच में उतरे। जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाई तो कुछ खिलाड़ी असफल रहे लेकिन फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे। आइए जानते हैं कि इन 10 दिनों में कौन हैं 5 बेस्ट Impact Players।
Here, list of Top 5 Impact Players in IPL 2024 (आईपीएल 2024 के टॉप 5 इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट)
5. डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis)

गुजरात के खिलाफ मुंबई के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने रोहित के साथ तूफानी पारी खेली। उन्हें एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतारा गया था. इस बीच, ब्रेविस ने सिर्फ 38 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। लेकिन मुंबई इंडियंस ये मैच हार गई। लेकिन उन्होंने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर कमाल का प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ था।