BAN vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे ये दो बांग्लादेशी खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे ये दो बांग्लादेशी खिलाड़ी

न्यूजीलैंड ने फिल्हाल सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज में पहले वनडे मैच के बारिश में धुलने के बाद दूसरे वनडे मैच को न्यूजीलैंड ने 86 रनों से अपने नाम कर लिया था।

दूसरी ओर, अब तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दो बड़े खिलाड़ी लिटन दास और तस्कीन अहमद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में शाकिब अल हसन को आराम दिया गया था, तो वहीं हसन की जगह लिटन दास को टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश टीम की कौन कप्तानी करेगा, इस बात की घोषणा अभी तक नहीं की है।

हबीबुल बशर ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं तीसरे वनडे मैच से तमिम इकबाल और लिटन दास के बाहर होने पर BCB अधिकारी हबीबुल बशर ने डेली स्टार से कहा- लिटन (दास) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच से आराम दिया जाएगा। वायरल बुखार से ठीक होने के बाद वह एशिया कप में टीम में शामिल हुए, इसलिए विश्व कप में लौटने से पहले उन्हें कुछ आराम की जरूरत थी।

दूसरी ओर तमिम (इकबाल) को भी पीठ में कुछ परेशानी महसूस हो रही है और उन्होंने दूसरा वनडे खेलने के बाद आराम मांगा है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति का पर नजर बनाए हुए है और वह खेलेंगे या नहीं इस स्थिति पर फैसला करेगी।

ये भी पढ़ें- जानें भगवान शिव से प्रेरित नए Varanasi Cricket Stadium की विशेषताएं क्या हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?