LLC 2024: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में इरफान पठान का बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन, टीम को दिलाया फाइनल का टिकट - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC 2024: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में इरफान पठान का बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन, टीम को दिलाया फाइनल का टिकट

इस मैच में कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉयम हैदराबाद को 1 रन से हराया।

LLC 2024 (Pic Source-X)
LLC 2024 (Pic Source-X)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का दूसरा क्वालीफायर मैच श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉयम हैदराबाद को 1 रन से हराया। इस मैच में कोणार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया।

यही नहीं अंतिम ओवर्स में कोणार्क सूर्यास ओडिशा के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए टॉयम हैदराबाद के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। बता दें कि, एक समय टॉयम हैदराबाद काफी अच्छी स्थिति में था और टीम को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए सिर्फ 20 रनों की जरूरत थी और उनके 6 विकेट बचे हुए थे। कोणार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से 18वां ओवर लेकर आए Ben Laughlin ने ना ही सिर्फ तीन रन दिए बल्कि रिक्की क्लार्क का भी विकेट झटका, जिन्होंने इस मैच में 44 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

इसके बाद पारी का 19वां ओवर लेकर आए नवीन स्टीवर्ट ने सिर्फ पांच रन दिए। टॉयम हैदराबाद को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर में 12 रनों की जरूरत थी। कोणार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से यह ओवर कप्तान इरफान पठान ने फेंका। इस ओवर की पहली गेंद पर गुरकीरत सिंह मान ने एक रन लिया, जबकि दूसरी गेंद पर समीउल्लाह शेनवरी ने दो रन लिए।

इसके बाद तीसरी गेंद पर शेनवरी ने छक्का जड़ा, जबकि चौथी गेंद पर वो आउट हो गए। अंतिम दो गेंद पर इरफान पठान ने सिर्फ एक रन दिया और कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने टॉयम हैदराबाद को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की थी।

रिक्की क्लार्क अपनी टीम को जीत दिलाने में रहे नाकाम

मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से केविन ओ’ब्रायन ने 50 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान इरफान पठान ने 35 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 49* रनों का योगदान दिया। टॉयम हैदराबाद की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने दो विकेट झटके।

जवाब में टॉयम हैदराबाद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाया। टीम की ओर से रिक्की क्लार्क के अलावा कप्तान गुरकीरत सिंह मान ने 27* रनों की पारी खेली। कोणार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से सभी गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। अब कोणार्क सूर्यास ओडिशा को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का फाइनल मुकाबला Southern Super Stars के खिलाफ 16 अक्टूबर को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?