World Cup 2023: वर्ल्ड कप में Virat Kohli को आउट करने के सपने देख रहा है ये नीदरलैंड का क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में Virat Kohli को आउट करने के सपने देख रहा है ये नीदरलैंड का क्रिकेटर

वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड का सामना 12 नवंबर को होगा। 

Virat Kohli and Logan van Beek (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Logan van Beek (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। बता दें कि इस बार यह टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। तो वहीं इस टूर्नामेंट में जगह बना चुकी नीदरलैंड क्रिकेट टीम बैंगलोर में रहकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है।

गौरतलब है कि नीदलैंड ने स्काॅट एडवर्ड्स की अगुवाई में अभी पिछले महीने जिम्बाब्वे में हुए क्वालिफायर मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारत का सामना करने से पहले नीदरलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी लोगन वान बीक (Logan van Beek) ने बड़ा बयान देते हुए अपनी रणनीति का खुलासा किया है कि आखिर वे किस तरह वर्ल्ड कप में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट करने वाले हैं।

Virat Kohli को लेकर लोगन वान बीक ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बैंगलोर में 25 सितंबर को नीदरलैंड की जर्सी लाॅन्च के समय क्रिकट्रैकर से बातचीत करते हुए लोगन वान बीक ने कहा- जब मैं विराट कोहली को गेंदबाजी करूंगा तो मैं पहली दो गेंद आउटस्विंगर फेंकने जा रहा हूं। उसके बाद मैं एक गेंद स्लो फेंकूंगा और उसके बाद एक ऑफ कटर स्लो गेंद। हो सकता है वो मुझे चौका मार दे।

इसके बाद मैं नाराज होने का नाटक करूंगा और खेल को पांच मिनट के लिए रोक दूंगा। इसके बाद मैं कप्तान को बुलाऊंगा और बातचीत करने का नाटक करूंगा। मैं इधर-उधर इशारा करूंगा, और उसे दिखाउंगा की मैं यहां गेंदबाजी करने जा रहा हूं। लेकिन मैं उसे ये गेंदबाजी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं उसे बेवकूफा बनाऊंगा।

लोगन वान बीक ने आगे कहा- इसके बाद मैं उसे एक हाफ वॉली गेंद डालूंगा और वह मुझे चौका और चौका मार देगा। दर्शक पागल हो जाएंगे, और वह अपनी छाती फुला लेगा और सोचेगा कि वह अब तक का महान क्रिकेटर है जो शायद वो है। और मुझे उसे आउट करने के लिए पांच गेंद की जरूरत है। लेकिन इस गेंद से पहले मैं क्रिकेट के भगवानों से प्रार्थना करूंगा कि मुझे इस समय विराट कोहली को आउट करने दीजिए। इसके बाद मैं अगली गेंद पर उसे गेंदबाजी करूंगा और वह आउट हो जाएगा।

देखें लोगन वान बीक की ये वीडियो

ये भी पढ़ें- जानें आखिर क्यों शाहरुख खान को Virat Kohli को कहना पड़ा ‘दामाद’?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?