मिकी आर्थर

IND vs PAK: ‘यह ICC नहीं BCCI का इवेंट लग रहा’- पाकिस्तान की हार से बौखलाए टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर

भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में 7 विकेट से दी मात।

Mickey Arthur
Mickey Arthur. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

भारत और पाकिस्तान के बीच ICC वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ एकतरफा अंदाज में रौंदे जाने के बाद पाकिस्तान के टीम निदेशक मिकी आर्थर ने बीसीसीआई पर तंज कसा है। पाकिस्तान के टीम निदेशक मिकी आर्थर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने डिफेंसिव अप्रोच अपनाया और खुलकर अपना खेल नहीं दिखा सकी।

मिकी आर्थर ने बीसीसीआई पर फोड़ा हार का ठीकरा

मैच के बाद मिकी आर्थर से पूछा कि क्या मैदान में मौजूद दर्शकों का असर खिलाड़ियों पर पड़ा। इसका जवाब देते हुए आर्थर ने कहा, ‘अगर मैं कहूं कि नहीं तो यह गलत होगा। यह आईसीसी टूर्नामेंट का मैच नहीं लग रहा था। लगा मानो द्विपक्षीय सीरीज का मैच है। मुझे ‘दिल दिल पाकिस्तान’ सुनाई नहीं दिया।’ उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इसे हार का बहाना नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘इसका असर तो रहा लेकिन इसे बहाना नहीं बनाया जा सकता।’

भारत के खिलाफ मैच में फैंस के सपोर्ट पर आर्थर की टिप्पणियों को सुनकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने आर्थर को उनकी राय के लिए लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि मिकी आर्थर मुख्य चर्चा का विषय छोड़कर बाकी सब बातों में अपना ध्यान लगा रहे हैं।

मिकी आर्थर को वसीम अकरम ने जमकर लताड़ा

वसीम अकरम ने ए स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर ‘द पवेलियन’ शो में कहा कि, “(वह) ध्यान भटका रहे हैं। बहुत से लोग निराश हैं और आप उन्हें भावुक कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें एक नया रास्ता दिखाने के बजाय इस बात पर चर्चा करनी चाहिए कि एक प्रोफेशन के रूप में उनका काम क्या है। एक कोच के रूप में, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था ऐसा कहा।”

वहीं, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। जबकि पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप 2023 में पहली हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हराया है. पाकिस्तानी टीम वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को कभी हरा नहीं पाई है।

यह भी पढ़ें: मैच के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में हुआ नाच-गाना

close whatsapp