अगले WTC सायकल के लिए इन-गेम पेनल्टी लागू करने पर विचार कर रहा है ICC
ICC की AGM 14 जुलाई को डरबन में समाप्त हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 2:46 अपराह्न

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टेस्ट क्रिकेट में स्लो ओवर-रेट प्रतिबंधों के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जो वर्तमान आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) सायकल से प्रभावी होंगे।
आपको बता दें, ICC की AGM गुरुवार, 14 जुलाई को डरबन में समाप्त हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए, जहां टेस्ट क्रिकेट में स्लो ओवर रेट को लेकर भी नियमों पर चर्चा की गई। इस बीच, ICC के CEO ज्योफ एलार्डिस ने खुलासा किया कि बोर्ड की पुरुष क्रिकेट समिति अगले WTC सायकल से इन-गेम पेनल्टी लागू करने पर विचार कर रही है।
ICC अगले WTC सायकल से ‘इन-गेम पेनल्टी’ लागू करने पर विचार कर रहा है
ज्योफ एलार्डिस ने ESPNCricinfo के हवाले से कहा: “फाइन का खेल की गति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हमारी पुरुष क्रिकेट समिति ने जुर्माने और सुझावों को देखा और फिर लागू किए जाने वाले जुर्माने के लेवल को संतुलित किया। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ओवर-रेट पेनल्टी के लिए अंक कटौती के नियम को बरकरार रखने के लिए अडिग हैं।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें
जो टीमें अपनी खेल की गति पर ध्यान नहीं देती हैं, उनकी WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाएं खतरे में हैं। पुरुष क्रिकेट समिति WTC के अगले चक्र में संभावित इन-गेम पेनल्टी पर विचार कर रही है। हम अभी भी उन तरीकों पर विचार कर रहे हैं, जिनसे हम टेस्ट क्रिकेट में बदलाव ला सकते हैं।”
अंक कटौती जुर्माना बरकरार रहेगा
हम अभी तक जुर्माने, अंक, पेनल्टी को लेकर परफेक्ट समाधान नहीं ढूंढ पाए है, जिसका प्रभाव खेल पर पड़ सकता है। मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया पिछली बार ओवर-रेट पेनल्टी पॉइंट के कारण WTC फाइनल में जगह नहीं बना पाया था, लेकिन हम अन्य उपायों पर विचार कर रहे हैं।
हम T20I और ODI क्रिकेट में ओवर रेट धीमी होने पर आखिरी कुछ ओवरों में सर्कल के अंदर एक अतिरिक्त फील्डर रख कर इसका उपाय ढूंढने में कामयाब हुए हैं, लेकिन हम टेस्ट क्रिकेट के लिए इन-गेम पेनल्टी या जुर्माने के विकल्प की भी तलाश कर रहे हैं।”