ENG vs IRE: 'हम वनडे में नए रास्ते तलाश रहे हैं'- इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले Lorcan Tucker - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs IRE: ‘हम वनडे में नए रास्ते तलाश रहे हैं’- इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले Lorcan Tucker

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 

Lorcan Tucker (Photo Source: Twitter)
Lorcan Tucker (Photo Source: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि इस सीरीज का पहला वनडे मैच 20 सितंबर को दोनों टीमों के बीच होना था, लेकिन भारी बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा।

तो वहीं अब इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच 23 सितंबर, शनिवार को ट्रेंट ब्रिज नाॅटिंघम में दोनों टीमों के बीच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले आयरलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी टीम वनडे में नए रास्ते खोज रही है।

Lorcan Tucker ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले लोर्कन टकर ने कहा- हम इस समय बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हम काफी आश्वस्त महसूस कर रहे हैं, और एक नए मैदान पर जाना और कुछ ड्राई परिस्थितियों को देखना बहुत अच्छा है। हम अपनी पूरी ताकत से खेलते हैं व हमारे पास अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी सभी लोग मौजूद हैं।

टकर ने आगे कहा- हम अपने नए चार साल के साइकल की शुरूआत में हैं और हमारे पास अगले वर्ल्ड कप की तैयारी करने के लिए काफी समय है। हमारे लिए यह रोमांचक समय होगा, क्योंकि हम वनडे क्रिकेट में नए रास्ते तलाश रहे हैं। जहां तक ​​इंग्लैंड का सवाल है, हम उनकी टीम पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते क्योंकि वे हमेशा अच्छी टीम उतारते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम:

पाॅल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क एडेर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरत डेल्नी, जाॅर्ज डाॅकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मकार्थी, नेल राॅक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वान वोरकाॅम और क्रेग यंग।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Mohammed Shami ने किया ये बड़ा कारनामा, 16 साल बाद हुआ ऐसा

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?