5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी
IPL 2024: Low टारगेट को डिफेंड करने की मास्टर हो गई है LSG टीम, इकाना में GT को दी करारी शिकस्त
लखनऊ टीम की ओर से युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2024 11:25 अपराह्न
आज यानी 7 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए शानदार आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से करारी शिकस्त दी। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुजरात टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने गुजरात टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। स्टोइनिस के अलावा निकोलस पूरन ने 22 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 32* रनों की आक्रामक पारी खेली।
कप्तान केएल राहुल ने 33 रनों का योगदान दिया है जबकि युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने 20 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से उमेश यादव ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके जबकि दर्शन नालकंडे ने दो ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके। एक विकेट राशिद खान ने अपने नाम किया।
गुजरात टीम ने की काफी निराशाजनक बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन पावरप्ले के बाद उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और टीम 130 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुजरात टाइटंस की ओर से साईं सुदर्शन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 19 रनों का योगदान दिया। राहुल तेवतिया ने 25 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
विजय शंकर 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। लखनऊ टीम की ओर से युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लखनऊ टीम ने इस मैच को 33 रनों से अपने नाम किया। यश ठाकुर के अलावा क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जबकि रवि बिश्नोई ने एक विकेट अपने नाम किया।
5 fer for Young Pacer Yash Thakur. Well bowled 👍#LSGvGT #IPL2024 pic.twitter.com/jd6k8NosEh
— Dipanjan Chatterjee (@I_am_DipCh) April 7, 2024
Wonderful captaincy BOSS💚#LSGvGT #KLRahul #IPL2024 pic.twitter.com/VGqgrBPtmA
— Avinash Prajapati (@Avinash78796726) April 7, 2024
From 54/0 to 130/10 🐐
Kudos to Captain KL Rahul and co.🍻🔥#KLRahul #LSGvGT #IPL2024 pic.twitter.com/GG8H5h3CUy
— ` (@krish_hu_yaar) April 7, 2024
First fifer of #IPL2024. Bowled with a plan with an even better execution. Yash Thakur thoroughly deserved it. #LSGvGT
— Aayush Mahajan (@CricGlance) April 7, 2024
Mark Wood 🤝 Yash Thakur
First player to register 5 fer in 2023 and 2024 IPL respectively💙#LSGvGT | #IPL2024 pic.twitter.com/cGQnnbuq5v— Lucknow Super Giants FC (@LucknowFC) April 7, 2024
No Fan's of #RaviBishnoi And #KLRahul will can pass without liking and retweet this post ❤️🔥!!#MUNLIV #Liverpool#LSGvGT pic.twitter.com/8OZKbN58TX
— Veer Choudhary 👳 (@jaat_vijay_) April 7, 2024
KL rahul while defending the score is undoubtedly the boss. None can close him now. #LSGvGT
— Banna. (@iJaideep_) April 7, 2024
– Defended 199 runs vs PBKS.
– Defended 181 runs vs RCB.
– Defended 163 runs vs GT.Captain KL Rahul & his boys have been phenomenal – Lucknow Defending Giants. 🫡#IPL2024 #LSG #KLRahul #LSGvGT pic.twitter.com/hJcAXp2pyY
— Dinesh Jaat (@Dineshjaat07) April 7, 2024
Flying Vishnoi ✈️
Ravi Bishnoi #LSGvGT KL Rahul pic.twitter.com/fZqHShGRPF— बिश्नोई समाज (@bishnoismaj29) April 7, 2024
There is a news coming Mayank Yadav has picked a side strain 😤
Why are fast bowlers more prone to injuries? #LSGvGT
He should be available for a selection of T20 world cup 🤞
— Rohit Jaiswal (@rOHit__Rj) April 7, 2024
LSG WON 3RD CONSECUTIVE MATCH AND ALL 3 BECAUSE OF THE BOWLERS. FIRST 2 MATCHES MAAYANK YADAV AND NOW YASH THAKUR. SIMPLY BRILLIANT #LSGvGT
— ejaz khan (@iMejaz_) April 7, 2024