LSG vs GT आज का क्रिकेट Dream 11 Prediction, आईपीएल फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11, टुडे ड्रीम11 टीम और आईपीएल मैच के अपडेट

LSG vs GT, Dream 11 Prediction, जानें किस टीम के खिलाड़ी आपको दिला सकतें हैं ड्रीम11 में ज्यादा पॉइंट्स

आईपीएल का 30वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। 

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT), Dream 11 Prediction: आईपीएल में 22 अप्रैल को होने वाले पहले डबल हेडर में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के टीमें आमने-सामने होंगी।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मैच में लखनऊ को होम एडवांटेज भी मिल सकता है व उन्होंने पिछले मैच में जीत भी दर्ज की है। तो वहीं गुजरात अपनी पिछला हार को भुलाकर एक नई शुरूआत करना चाहेगी।

मैच जानकारी (MATCH DETAILS):

तारीख व दिन– 22 अप्रैल, शनिवार

स्थान-  एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

मैच शुरू होने का समय– दोपहर 3.30 बजे

मौसम– बादल छाए रहेंगे

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– लखनऊ

मैच के लिए दोनों टीमों (LSG vs GT) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):

केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, कायल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आवेश खान, रवि विश्नोई, नवीन उल हक और युधवीर सिंह।

गुजरात टाइटंस (GT):

शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और मोहित शर्मा।

LSG vs GT पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

अभी तक खेले गए मैचों के अनुसार एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आ रही है। पिछले पांच टी-20 मैचों का यहां पर औसत स्कोर 126 रन रहा है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।

Suggested Playing XI for LSG vs GT Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):

निकोलस पूरन, शुभमन गिल (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, कायल मेयर्स (उपकप्तान), मार्कस स्टोइनिस, राशिद खान, मोहम्मद शमी और आवेश खान।

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League):

निकोलस पूरन, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कायल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, राशिद खान (उपकप्तान), मोहम्मद शमी और रवि विश्नोई।

close whatsapp