लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
लगातार 7 मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन से लगभग पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 23, 2022 9:39 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 37वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 में जहां जीत हासिल की है, वहीं 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। LSG की टीम को पिछले मुकाबले में RCB के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा जब वह 182 के स्कोर का पीछा कर रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ 5 बार IPL विजेता मुंबई इंडियंस की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद उनका प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। टीम ने अब तक इस सीजन में 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जो IPL इतिहास में पहली बार ऐसा किसी टीम के साथ देखने को मिला है।
मैच जानकारी:
मैच 37 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 24 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट:
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं मिलने वाला है। वहीं ओस को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स
इस मुकाबले को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की संभावित एकादश की बात की जाए तो उसमें कप्तान केएल राहुल शायद कोई बदलाव को लेकर विचार करें। अभी तक टीम के अहम खिलाड़ियों ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया है।
संभावित एकादश – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मांता चामीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस
इस मुकाबले को लेकर मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश को लेकर बात की जाए तो उसमें कुछ और युवा खिलाड़ियों को टीम मौका देने पर विचार कर सकती है।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।
संभावित Dream11 टीम:
क्विंटन डी कॉक, लोकेश राहुल (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), दीपक हुड्डा, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्रुणाल पांड्या, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, दुष्मांता चामीरा, रवि बिश्नोई।