लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने कश्मीर के क्रिकेटरों को दिया टिप्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने कश्मीर के क्रिकेटरों को दिया टिप्स

MS Dhoni
(Photo Source: Twitter)

भारत के 3 खिलाड़ियों को सशस्त्र बलों में मानद उपाधि से नवाजा गया है. कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी यही वो 3 खिलाड़ी है जिन्हें इतनी बड़ी उपाधि मिली है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली है वो शनिवार को कश्मीर के बारामूला में कश्मीरी युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट की टिप्स देने पहुंचे.

महेंद्र सिंह धोनी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी शहर में युवा क्रिकेटरों से मिले. लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने वहां मौजूद सभी युवा क्रिकेटरों को कहा. ‘खिलाड़ियों को फिट होना बहुत ही जरूरी है इसलिए सभी फिटनेस पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें, मैंने फुटबॉल हॉकी और बैडमिंटन खेला है और इन खेलों की वजह से मेरी फिटनेस बहुत अच्छी हुई है, धोनी ने कहा कि हमलोग बड़े मैदान में खेलते हैं, जहां हमारे सीनियर्स रिटायर होने तक खेलते थे और हमें  उस समय सिर्फ भागना पड़ता था जिससे हमारी फिटनेस में काफी बदलाव आया.

MS Dhoni
(Photo Source: Twitter)

इन 3 खिलाड़ियों को कौन कौन सी उपाधि मिली: 

भारत के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव को सबसे पहले टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली. कपिल देव के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को एयरफोर्स में मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि मिली. और कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी को सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली.

महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें एम एस धोनी के नाम से भी जाना जाता जिनका जन्म झारखंड के एक राजपूत परिवार में हुआ. धोनी भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान है. धोनी को अब तक कई सम्मान मिले हैं. महेंद्र सिंह धोनी भारत के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला है. धोनी को पद्म श्री से भी नवाजा गया है. धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दोबारा जीत हासिल की.

 

 

close whatsapp