ENG vs SA: साउथ अफ्रीका से मिले पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड को लगे दो बड़े झटके, बेयरस्टो-रूट आउट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs SA: साउथ अफ्रीका से मिले पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड को लगे दो बड़े झटके, बेयरस्टो-रूट आउट 

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 400 रनों का लक्ष्य रखा है।

England vs South Africa (Image Credit- Twitter X)
England vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

ICC World Cup 2023: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 20वां मैच आज 21 अक्टूबर, शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 400 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

दूसरी ओर, इस बड़े टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका लुंगी एंगीडी ने दिया है। बता दें कि एंगीडी ने तीसरे ओवर में खतरनाक जाॅनी बेयरस्टो को 10 रनों पर रासी वान डर दुसौं के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। तो वहीं इसके बाद 2 रनों पर जो रूट मार्को यान्सेन की गेंद पर डेविड मिलर को कैच दे बैठे। इसके अलावा डेविड मलान भी 6 रन बनाकर यान्सेन का शिकार बने।

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 6 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हैरी ब्रूक (5) और बेन स्टोक्स (0) मौजूद हैं। तो वहीं अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन को 2 और लुंगी एंगीडी 1 विकेट मिला है।

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 20, पहली पारी का हाल:

मैच के बारे में आपको अगर विस्तार से बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया, जो उनके लिए थोड़ा सही नहीं रहा। अफ्रीकन टीम ने हेनरिक क्लासने के (109 रन, 67 गेंद) और मार्को यान्सेन (75* रन, 42 गेंद) की तूफानी पारी की बदौलत, निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए।

तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी की बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाज आज महंगे साबित हुए। हालांकि, रीस टाॅपली 3 और गस एटकिंसन व आदिल रशीद 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या इंग्लैंड इस टारगेट का हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- NED vs SL: निसांका-समरविक्रमा की पारी लखनऊ में पड़ी नीदरलैंड्स पर भारी, श्रीलंका ने दर्ज की पहली जीत

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?