कोरोना के बीच BCCI फिर उठा रहा है जोखिम, IPL में दर्शकों की होगी एंट्री! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोरोना के बीच BCCI फिर उठा रहा है जोखिम, IPL में दर्शकों की होगी एंट्री!

इस बार के IPL 2022 में मिल सकती है दर्शकों को एंट्री।

Chhattisgarh HC
IPL FANS (Photo: IANS)

IPL में खिलाड़ी के खेल के साथ-साथ दर्शकों की भी बहुत बड़ी भूमिका रहती है, वहीं खिलाड़ियों को भी दर्शकों की मौजूदी काफी ज्यादा उत्साहि करती है। जब से ये कोरोना वायरस आया है, तब से इस लीग में दर्शकों की एंट्री लगभग-लगभग ना के बराबर हो गई है। लेकिन अब इस साल लीग का आयोजन भारत में होने जा रहा है और इस बार फैन्स के लिए कोरोना के बीच अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है।

IPL 2022 में दर्शकों की एंट्री से बढ़ेगा कोरोना का खतरा!

साल 2020 में कोरोना की शुरूआत हुई थी, उस समय ये लीग अपने तय समय पर नहीं हो पाया था। जिसके बाद इसके खतरे को देखते हुए टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में बिना दर्शकों के कराया गया था। लेकिन साल 2021 में IPL की शुरूआत भारत में हुई और उस समय इस वायरस की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी, जिसके बाद खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आने लग गए और लीग को बीच में ही रद्द कर दिया गया और फिर से इसे यूएई में कराया गया। लेकिन इस बार बोर्ड फिर से जोखिम उठा रहा है और इसका आयोजन भारत में कराने जा रहा है।

*इस बार के IPL 2022 में मिल सकती है दर्शकों को एंट्री।
*25 प्रतिशत दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में मैच देखने की अनुमित।
*आईपीएल के सभी मुकाबले इस बार मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे।
*इसे लेकर मंत्री आदित्य ठाकरे ने MCA के अधिकारियों से मुलाकात।

कब से शुरू हो रही है लीग?

वहीं इस बार ये लीग 10 टीमों के साथ खेली जानी है, जिसके चलते ये काफी लंबी चलने वाली है। साथ ही लीग के सभी मुकाबले मुंबई और पुणे के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे, वहीं दूसरी ओर इस बार लीग की शुरूआत 26 मार्च से होगी और 29 मई को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। इस दौरान एक बार फिर से सभी टीमें एक कड़े बायो बबल में रहेगी और टीमों के होटल से स्टेडियम जाने के लिए एक अलग से लेन भी बनाई जाएगी, जो ट्रैफिक से अलग होगी।

close whatsapp