RCB के खिलाफ तूफानी पारी खेलने को तैयार धोनी, प्रैक्टिस में खूब चला बल्ला
आईपीएल में बैंगलोर के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 6:07 अपराह्न

आईपीएल के 24 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज बैंगलोर में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें तैयारियों में कड़ी मेहनत कर रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें एक ओर जहां बैंगलोर की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी। वहीं इस मैच को जीतने के लिए चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कड़ी मेहनत करते नजर आएं।
प्रैक्टिस के दौरान बड़े शॉट्स लगाते नजर आएं धोनी
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रैक्टिस के दौरान बड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर धोनी के बल्लेबाजी प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है।
बता दें CSK द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस सेशन में कड़ी मेहनत करते नजर आ। इस वायरल वीडियो में वह जबरदस्त शॉट लगा रहे हैं। बता दें धोनी का यह शानदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल इस वायरल वीडियो पर कमेंट सेक्शन में फैंस धोनी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई फैंस इस वीडियो पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहें हैं। फैंस का कहना है कि आज के मैच में धोनी का बल्ला खूब चलने वाला है। बता दें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। दरअसल उनका बल्ला बैंगलोर के खिलाफ खूब चला है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज खेले जाने वाले मुकाबले में धोनी एक शानदार पारी खेल सकते हैं और अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं।