महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ मनाया 'न्यू ईयर', आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ मनाया ‘न्यू ईयर’, आप भी देखें वीडियो

इस वीडियो को साक्षी सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'हैप्पी न्यू ईयर! 2023।

Mahendra Singh Dhoni and Ziva Dhoni (Pic Source-Instagram)
Mahendra Singh Dhoni and Ziva Dhoni (Pic Source-Instagram)

साल 2022 पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और आज से 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस नए साल को कई लोगों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस नए साल को काफी शानदार तरीके से अपने परिवार वालों के साथ मनाया।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि यह पूरा परिवार 2023 के शुरू होने का काफी शानदार तरीके से जश्न मना रहा है। इस वीडियो को साक्षी सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘हैप्पी न्यू ईयर! 2023।’

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ नए साल के शुरू होने का शानदार तरीके से लुफ्त उठा रहे हैं।

ये रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे शानदार कप्तानों में गिना जाता है। वो सबसे सफल कप्तानों में से एक है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई मुकाबलों को अपने नाम किया है और कई द्विपक्षीय सीरीज में भी जीत दर्ज की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2007, ICC वनडे वर्ल्ड कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम की थी। इन तीनों ही ट्रॉफी को जीतने वाले धोनी पहले कप्तान है।

महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी से भी भारतीय टीम के लिए कई मुकाबलों में महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट मुकाबलों में 38.09 के औसत और 59.12 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। 350 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 50.58 के औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। 98 टी-20 मैचों में उनके नाम 37.6 के औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन है।

वो सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी सबसे सफल कप्तानों में से एक है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है। 2010, 2011, 2018 और 2021। IPL में उन्होंने 234 मुकाबलों में 39.2 के औसत और 135.2 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं। आगामी सत्र में भी वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी भी यही चाहेंगे कि आगामी सत्र को भी वो अपने नाम करें।

close whatsapp