'ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है' बैचलर्स की रिलेशनशिप को लेकर बोले MS Dhoni - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है’ बैचलर्स की रिलेशनशिप को लेकर बोले MS Dhoni

अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। गौरतलब है कि साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन फिर भी आए दिन धोनी की कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

तो वहीं अब एक वायरल वीडियो में धोनी ने बैचलर्स लोगों की रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी का कहना है कि जिन लोगों की गर्लफ्रेंड हैं उन्हें ये नहीं सोचना चाहिए कि उनकी वाली अलग है।

MS Dhoni ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में धोनी एक इंटरव्यू में कहते हैं कि अगर आपको कोई मिल जाए जिसके साथ आप खुश हैं तो प्लीज आप उनसे शादी कर लें। तो वहीं धोनी ने इंटरव्यू में आगे दर्शकों को देखकर कहा है कि यहां पर जो बैचलर्स हैं जिनकी गर्लफ्रेंड हैं। वो ये ना सोचें कि उनकी वाली अलग है।

देखें धोनी की ये वायरल वीडियो

आईपीएल 2023 में नजर आएंगे

गौरतलब है कि धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जिताकर रिकाॅर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। तो वहीं आईपीएल के फाइनल के बाद धोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक और सीजन आईपीएल का अपने क्रिकेट फैंस के सामने खेलना चाहते हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी और बल्लेबाजी में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: ‘टोफू से लेकर डिम सम्स’ ये है वर्ल्ड कप में Virat Kohli की शानदार डाइट जिससे रहते हैं वे सुपरफिट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?