MLC फ्रेंचाइजी की निगाहें जेम्स एंडरसन पर, दिग्गज खिलाड़ी आगामी सीजन में अपनी गेंदबाजी से बरपा सकते हैं कहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

MLC फ्रेंचाइजी की निगाहें जेम्स एंडरसन पर, दिग्गज खिलाड़ी आगामी सीजन में अपनी गेंदबाजी से बरपा सकते हैं कहर

जेम्स एंडरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग टेस्ट करियर में कुल 704 विकेट झटके हैं।

James Anderson. (Image Source: Getty Images)
James Anderson. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने जुलाई 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। हालांकि, अब फिर से मैदान में नजर आ सकते हैं। वह मेजर लीग क्रिकेट में खेल सकते हैं।

दरअसल, BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेजर लीग क्रिकेट की एक फ्रेंचाइजी जेम्स एंडरसन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए उत्साहित है। बता दें कि अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। मेजर लीग क्रिकेट 2024 में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस सहित कई धुआंधार खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा गया था।

इस सीजन में कई बेहतरीन मुकाबले भी देखने को मिले थे। US के युवा खिलाड़ियों ने भी इसमें अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि 2025 सीजन में इस टूर्नामेंट के मुकाबले बढ़ जाएंगे और कुल 35 मैच खेले जाएंगे। जेम्स एंडरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग टेस्ट करियर में कुल 704 विकेट झटके हैं। उनके पास काफी अनुभव है और वह फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी खेल चुके हैं।

मैं ठंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जरूर जाऊंगा: जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया था कि, ‘इस समय मुझे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में ठंड में जाना है। मैं अभी काफी कुछ सीख रहा हूं। मेरे लिए कई चीजें नहीं है। मैं यही समझने की कोशिश कर रहा हूं कि अपने करियर के अगले पड़ाव में मैं क्या चाहता हूं।’

बता दें कि, मेजर लीग क्रिकेट 2023 के फाइनल में MI न्यूयॉर्क ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 के फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम ने 96 रनों से सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न को हराया था। जेम्स एंडरसन की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है और तमाम फैंस उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के आगामी सीजन में भाग लेते हुए जरूर देखना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?