राहुल द्रविड़ आजकल कैमरे से बच नहीं पा रहे हैं, अब दिनेश कार्तिक की सेल्फी में हुए कैद
वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी।
अद्यतन - जुलाई 28, 2022 4:18 अपराह्न

भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले ट्विटर पर संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है। आपको बता दें, यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 29 जुलाई से शुरू हो रही है।
पहली तस्वीर में दिनेश कार्तिक और आर अश्विन संजू सैमसन के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में विकेटकीपर-बल्लेबाज स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ सेल्फी के लिए पोज दें रहे हैं। इस तस्वीर में टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ खिड़की से झांकते हुए कैप्चर हो गए है।
इस दूसरी तस्वीर में राहुल द्रविड़ खिड़की से कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे है। हालांकि, मुख्य कोच फोटो क्लिक कराने के मूड में बिल्कुल नहीं थे, लेकिन दिनेश कार्तिक ने अपने कैप्शन में उल्लेख किया कि द्रविड़ की ‘फोटोबॉम्बिंग’ बहुत कम देखने को मिलती है।
यहां देखिए दिनेश कार्तिक की ट्विटर पोस्ट –
In the stands with some legends 😋
P.S. Not often you're photobombed by the one and only Rahul Dravid 😁 pic.twitter.com/xuDyZDWsxV
— DK (@DineshKarthik) July 27, 2022
आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने 27 जुलाई को वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम मुकाबले में DRS के माध्यम से 119 रनों से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी, जिसका पहला मैच ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।
शिखर धवन ने वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी की थी, लेकिन अब वह T20I सीरीज का हिस्सा नहीं है। रोहित शर्मा को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया था, और अब वह T20I सीरीज के साथ वापसी कर रहे हैं।
यहां देखिए भारत की T20I टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
*केएल राहुल और कुलदीप यादव की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करती है।