बड़ी खबर! 1000 फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने Malinda Pushpakumara

बड़ी खबर! 1000 फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने Malinda Pushpakumara

मुरलीधरन और हेराथ जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हुए पुष्पकुमारा श्रीलंका के चौथे गेंदबाज बने जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया

Malinda Pushpakumara (Image credit Twitter - X)
Malinda Pushpakumara (Image credit Twitter – X)

श्रीलंका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर मलिंदा पुष्पकुमारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह अब श्रीलंका के सिर्फ चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे किए हैं। इस खास क्लब में पहले से दिग्गज मुथैया मुरलीधरन, रंगना हेराथ और दिनुका हेत्तिआरच्ची शामिल हैं।

38 वर्षीय पुष्पकुमारा ने यह उपलब्धि श्रीलंका मेजर लीग के तीन दिवसीसी टूर्नामेंट के दौरान हासिल की। वह बदुरेलिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मूरस स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ खेल रहे थे।

मैच की शुरुआत उन्होंने 998 विकेट के साथ की थी। अंतिम दिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेकर अपना 1000वां विकेट हासिल किया। उनका 1000वां शिकार मूरस के बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा बने, जिन्हें उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बदुरेलिया की टीम ने यह मैच पारी और 46 रन से जीत लिया।

1000 विकेट लेकर पुष्पकुमारा बने श्रीलंका के महान स्पिनरों में शामिल

इस उपलब्धि के साथ पुष्पकुमारा दुनिया के फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में 1000 विकेट लेने वाले 218वें खिलाड़ी बन गए हैं। वह मौजूदा समय के सिर्फ तीन सक्रिय गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और साउथ अफ्रीका के साइमन हार्मर इस सूची में हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन 860 विकेट के साथ इस रिकॉर्ड के करीब हैं।

पुष्पकुमारा ने नवंबर 2006 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह 173 मैच खेल चुके हैं और उनका औसत 20.06 का रहा है। उन्होंने अपने करियर में 86 बार पांच विकेट और 28 बार एक मैच में दस विकेट लेने का कारनामा किया है। उनकी स्ट्राइक रेट 38.3 है, जो उन्हें क्रिकेट इतिहास के महान स्पिनरों की श्रेणी में खड़ा करती है।

उनके करियर का सबसे यादगार पल 2019 में आया, जब उन्होंने कोलंबो क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए एक पारी में 10 विकेट लेकर 10/37 का रिकॉर्ड बनाया। यह श्रीलंका की धरती पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट क्लास गेंदबाजी प्रदर्शन है।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 2017-18 के बीच श्रीलंका के लिए केवल चार टेस्ट खेले और 14 विकेट लिए। फिर भी, घरेलू क्रिकेट में उनकी यह उपलब्धि उन्हें श्रीलंका के महान गेंदबाजों की सूची में शामिल कर देती है।

close whatsapp