मुंबई से बड़ी खबर, छक्का मारते ही हुई एक शख्स की मौत, वीडियो ने मचाई सनसनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई से बड़ी खबर, छक्का मारते ही हुई एक शख्स की मौत, वीडियो ने मचाई सनसनी

मुंबई के एक लोकल मैच के दौरान घटी ये घटना

 

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

हाल में ही मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स लोकल मैच के दौरान एक छक्का लगाता है और उसके बाद वह जमीन पर गिर जाता है व उसकी मौत हो जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस शख्स ने छक्का मारा है, उसने गुलाबी रंग की की शर्ट पहन रखी है और वह अंडर आर्म क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन जैसे ही गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद पर शख्स छक्का लगाता है, उसके बाद वह जमीन पर गिर जाता है। साथ ही जमीन पर गिरने के बाद उसकी आकस्मिक रूप से मौत हो जाती है।

हालांकि, शख्स के जमीन पर गिरने के बाद साथी क्रिकेटर्स और बाकी खिलाड़ी उसे उठाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं उठता। बता दें कि यह घटना मुंबई के बाहर स्थित ठाणे के मीरा रोड की बताई जा रही है, जहां एक शख्स शाॅट मारते हुए जमीन पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

देखें इस घटना की इंटरनेट पर वायरल वीडियो

साथी खिलाड़ी और आसपास खड़े लोग को पलटने के लिए दौड़ पड़ते हैं, उसे हिलाकर और यहां तक ​​कि छाती पर दबाव डालकर, उसे होश में लाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन शख्स होश में नहीं आता है। इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही शख्स की मौत का आधिकारिक कारण अभी तक निर्धारित नहीं किया जा सका है।

इसके अलावा आपको बताएं तो हाल में के समय में आकस्मिक मौत से गुजरने वाले लोगों की संख्या में, काफी उछाल देखने को मिला है। अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इंदौर के एक योगा कैंप में 73 वर्षीय आदमी की मौत डांस करते हुए हो गई थी।

close whatsapp