टी-20 वर्ल्ड कप में विराट या राहुल में से किसे ओपन करना चाहिए- आशीष नेहरा ने बताया - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप में विराट या राहुल में से किसे ओपन करना चाहिए- आशीष नेहरा ने बताया

जल्द ही टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए होगा भारतीय टीम का एलान।

Gujarat Titans head coach Ashish Nehra (Photo Source: IPL/BCCI)
Gujarat Titans head coach Ashish Nehra (Photo Source: IPL/BCCI)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि टीम इंडिया के पास आगामी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए ओपनिंग स्लॉट के लिए कई विकल्प हैं। लेकिन बाएं हाथ के पूर्व सीमर को लगता है कि मेन इन ब्लू को रोहित शर्मा और केएल राहुल की अनुभवी जोड़ी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नेहरा के अनुसार, वैसे भी बदलाव करने में बहुत देर हो चुकी है क्योंकि टूर्नामेंट अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला है।

टीम इंडिया को मार्की ICC इवेंट से पहले एक बड़ा झटका लगा चुका है। वह पाकिस्तान और श्रीलंका से लगातार हारने के बाद एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले भारत अपने घर पर अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा।

भारत को केएल राहुल और रोहित शर्मा से ओपन करवाना चाहिए- आशीष नेहरा

आईसीसी रिव्यू शो के नए एपिसोड में आशीष नेहरा ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, “अगर आप एशिया कप के 15 खिलाड़ियों को देखें, क्योंकि विश्व कप नजदीक है, मुझे नहीं लगता कि हमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे। केएल राहुल हैं, कप्तान रोहित शर्मा हैं। आप जितने चाहें उतने बैकअप ओपनर रख सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि केएल-राहुल एक बेहतर संयोजन है।”

नेहरा ने सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी से मध्यक्रम में फ्लेक्सिबिलिटी आएगी। उन्होंने कहा कि, “सूर्यकुमार यादव निश्चित रूप से 15 में होंगे। वास्तव में, वह प्लेइंग इलेवन में होंगे, और होना भी चाहिए। इसका मतलब आपके पास विकल्प है। यदि ऋषभ पंत खेलते हैं, तो आप बल्लेबाजी में नंबर 4 और 5 पर स्काई और पंत के बीच स्विच कर सकते हैं। लगभग टीम तैयार है और ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है।”

इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। नेहरा ने इस टीम में से एक बड़े खिलाड़ी को जगह नहीं दी है और उनका नाम है मोहम्मद शमी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आशीष नेहरा की 15 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह , भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा।

close whatsapp