Dhruv Jurel ने सिर्फ अपनी एक पारी से, जसप्रीत बुमराह से लेकर SKY को अपना फैन बना दिया
Dhruv Jurel ने इंग्लिश टीम के खिलाफ खेली आज 90 रनों की पारी।
अद्यतन - फरवरी 25, 2024 3:21 अपराह्न

रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन लग रहा था कि Dhruv Jurel अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन इस बल्लेबाजी को निराशा हाथ लगी और वो 90 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उनकी इस पारी से सभी काफी ज्यादा प्रभावित हैं, जहां इस लिस्ट में टीम इंडिया के कई सुपरस्टार खिलाड़ी भी हैं।
KIT BAG के लिए मां को बेचने पड़ गए थे गहने
टीम इंडिया तक पहुंचना का सफर Dhruv Jurel के लिए आसान नहीं था, इस खिलाड़ी ने अपने सफर में काफी परेशानियां झेली है। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया था, जह जुरेल को KIT BAG दिलाने के लिए उनकी मां को अपने गहने बेचने पडे़ थे। लेकिन अब उनके बेटे ने पूरी कहानी को बदल दिया है और आज ध्रुव पर पूरा परिवार गर्व कर रहा है।
Dhruv Jurel के फैन हो गए भाई टीम इंडिया के खिलाड़ी
*Dhruv Jurel ने इंग्लिश टीम के खिलाफ खेली आज 90 रनों की पारी।
*टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने ध्रुव के लिए लगाई इंस्टा स्टोरी।
*जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और चहल ने लगाई इंस्टा स्टोरी।
*शानदार पारी को लेकर दी तीनों ने बल्लेबाजों को बधाई।
इंस्टा स्टोरी Dhruv Jurel के लिए साथी खिलाड़ियों की

रिंकू का पोस्ट भी हो रही है तेजी से वायरल
वहीं जुरेल के खास दोस्त यानी की रिंकू सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, ये पोस्ट रिंकू ने 90 रनों की पारी के बाद शेयर किया है। जहां रिंकू ने ध्रुव के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है- भाई, सपने साकार करने का समय आ गया है अब। ये दोनों ही खिलाड़ी एक ही घरेलू टीम से खेलते हैं, जहां दोनों यूपी टीम का हिस्सा हैं। वैसे रिंकू ने टीम इंडिया के लिए अभी तक टी20 और वनडे डेब्यू कर लिया है, दोनों ही प्रारूप में इस खिलाड़ी ने साल 2023 में डेब्यू किया था IPL 2023 में लगातार 5 छक्के जड़ने के बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी।