Cricket World News: IPL 2024 से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस

मार्च 27 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) GT के कप्तान शुभमन गिल पर लगा लाखों का जुर्माना, CSK के खिलाफ मैच में की थी बड़ी गलती

गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल 2024 के अपने दूसरे मैच में चेपॉक में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना किया। इस मैच में गुजरात का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और शुभमन गिल की कप्तानी में टीम को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। 24 वर्षीय गिल ने हार्दिक पांड्या से कप्तानी की जिम्मेदारी ली, जिन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस को अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाया और 2023 में सीजन में उनकी टीम उपविजेता रही। (पढ़ें पूरी खबर)

2) अरे गजब! ये फैन तो हार्दिक पांड्या को अपना भगवान मानता है, उनके पैर छू रहा है भाई

भले मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक हार्दिक पांड्या जमकर Troll हो रहे हैं, लेकिन अभी तक इस खिलाड़ी ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच पांड्या से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे और इस खिलाड़ी का क्रेज भी अलग लेवल पर है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) हार्दिक पांड्या से कप्तानी तो सही से हो नहीं रही, बस NO LOOK शॉट का टशन दिखा रहे हैं

MI टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या अपने पहले ही मैच में बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को फैन्स ने घेर लिया था। अब भले ही पांड्या पहले मैच में कुछ नहीं कर पाए थे, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी की टशनबाजी कम नहीं हुई है और सोशल मीडिया पर ये खिलाड़ी खुद को सबसे बड़ा बल्लेबाज दिखाने में लगा हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2024: Match 7: तीन रिकॉर्ड जो CSK vs GT मैच के दौरान बने

मंगलवार, 26 मार्च को आईपीएल 2024 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) पर दबदबा बनाते हुए 63 रनों से शानदार जीत हासिल की। दो मैचों में दो जीत के साथ CSK ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बना ली है। मैच की बात करें तो CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे और रचिन रविंद्र की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 206/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन (37) ने बनाए। (पढ़ें पूरी खबर

5) धोनी ने एक Flying कैच क्या पकड़ लिया, सुरेश रैना तो उनके नाम की माला जपने लगे

भले ही इस सीजन में CSK की कप्तानी Ruturaj कर रहे हैं, लेकिन मैदान पर सब कुछ धोनी ही कंट्रोल कर रहे हैं जो दूसरे मैच में भी देखने को मिला है। इस बीच चेन्नई और गुजरात के बीच हुए मैच के दौरान माही के एक शानदार कैच ने सभी को हैरानी में डाल दिया, जिसके बाद उनके पक्के दोस्त रैना भी थाला के इस कैच के सुपर फैन हो गए। (पढ़ें पूरी खबर

6) IPL 2024: अश्विन और ऋषभ पंत का रीयूनियन हुआ वायरल; दोनों भारतीय सितारों की जुगलबंदी देख बीच में कूद पड़े रिकी पोंटिंग

Indian Premier League 2024: आईपीएल 2024 के रोमांच के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ-स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के दिल को छू लेने वाले रीयूनियन का एक वीडियो शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर

7) जब नेट सेशन के बीच रोहित शर्मा ने शुरू कर दी, बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की टांग खिंचाई

भले ही इस सीजन से रोहित शर्मा MI टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेलने उतर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी हिटमैन अपनी दुनिया में मस्त हैं और बिना टेंशन के IPL खेल रहे हैं। वहीं रोहित अपने साथी खिलाड़ियों की टांग खिंचाई करने में सबसे आगे रहते हैं और ऐसा ही कुछ उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ भी किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL 2024: RR vs DC: मैच के दौरान कैसा रहेगा जयपुर का मौसम और पिच का मिजाज, जानिए सब कुछ यहां

IPL 2024 का 9वां मुकाबला 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान के होमग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होगा। ऐसे में जयपुर के फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। वो चाहेंगे कि बिना किसी रूकावट के उन्हें पूरा मैच देखने को मिले। इसी बीच आइए जानते हैं कि इस मैच के दौरान जयपुर का पिच और मौसम कैसा रहेगा। (पढ़ें पूरी खबर

9) मैदान के बाहर काफी अलग हैं विराट कोहली, जूनियर खिलाड़ियों को रखते हैं छोटे भाई की तरह

RCB टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं, साथ ही उनकी टीम ने IPL 2024 में जीत का खाता भी खोल लिया है। वहीं अभी तक RCB के दो मैच हुए हैं, इस दौरान फैन्स ने कई मौके पर कोहली का गुस्से वाला अवतार देख लिया है। लेकिन आज हम आपको इस खिलाड़ी का एक अलग और प्यार भरा अवतार दिखाने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर

10) IPL 2024: MS Dhoni ने ऐसी क्या सलाह दी कि Sameer Rizvi ने करियर की पहली ही गेंद पर कर दिखाया कमाल

समीर रिजवी (Sameer Rizvi), वह खिलाड़ी हैं जिसके लिए आईपीएल 2024 नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ी राशि खर्च की थी। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी छाप छोड़ी और आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाकर तहलका मचा दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp