साउथ अफ्रीका के छोटे मियां और बड़े मियां ने, टीम इंडिया के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टेस्ट मैच।
अद्यतन - Dec 28, 2023 4:06 pm

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे हैं पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज हो रहा है, जहां एक बार फिर से मेजबान टीम ने तीसरे दिन भी अपना दबदबा कायम रखा है। गेंदबाजी के बाद इस बार बल्लेबाजी में अफ्रीकी टीम ने नाम कमाया है और टीम इंडिया के गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।
टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए थे कितने रन?
वहीं पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी से निराश किया था, जहां रोहित की टीम पहली पारी में सिर्फ 245 रन ही बना पाई थी। इस दौरान टीम की तरफ से सिर्फ केएल राहुल का बल्ला चला था, राहुल ने अपनी पारी में 101 रन बनाए थे। लेकिन रोहित, गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज सुपर फ्लॉप साबित हुए थे।
साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया की गेंदबाजी रही सुपर फ्लॉप
*टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टेस्ट मैच।
*मैच के तीसरे दिन Marco Jansen और Dean Elgar के बीच हुई शतकीय साझेदारी।
*Dean Elgar काफी मुश्किल से हुए आउट, शार्दुल ठाकुर ने लिया उनका विकेट।
*खबर लिखे जाने तक Marco Jansen अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं अभी।
Marco Jansen आज खुश तो बहुत होंगे
Dean Elgar कितने रन बनाकर हुए आउट?
दूसरी ओर Dean Elgar ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही शतक अपने नाम कर लिया था, वहीं मैच के तीसरे दिन वो काफी मुश्किल से आउट हुए। वहीं जब शार्दुल ने Dean Elgar को आउट किया, तब तक वो 185 रनों का स्कोर खड़ा कर चुके थे। साथ ही खबर लिखे जाने तक अफ्रीका टीम ने 150 से ज्यादा रनों की बढ़त अपने नाम कर ली है। ऐसे में अब टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है, लेकिन पहली पारी की तरह बल्लेबाज फेल रहे तो फिर रोहित की टीम के लिए हार पक्की होगी।