टीम इंडिया Marco Jansen के लिए तैयार नहीं थी, 22 गज पर ये गेंदबाज बल्ले से हैरान कर गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया Marco Jansen के लिए तैयार नहीं थी, 22 गज पर ये गेंदबाज बल्ले से हैरान कर गया

Marco Jansen ने आज की टीम इंडिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी।

Marco Jansen (Image Credit- Instagram)
Marco Jansen (Image Credit- Instagram)

वैसे को साउथ अफ्रीका टीम के लिए युवा खिलाड़ी Marco Jansen गेंदबाजी से कमाल करते हैं, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने बल्ले से अपना बेस्ट किया है। जहां ये युवा बल्लेबाज 22 गज पर अपने बल्ले से ऐसी कहानी लिखकर गया है कि, उसे देख टीम इंडिया के गेंदबाज हैरान रह गए।

Dean Elgar ने बजा दी टीम इंडिया के गेंदबाजों की बैंड

Marco Jansen के साथ-साथ  Dean Elgar ने भी टीम इंडिया के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए, जहां Dean Elgar ने टेस्ट में भारतीय टीम के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर बनाया। टेस्ट मैच के तीसरे दिन Dean Elgar 185 रन बनाकर आउट हुए, उनका विकेट इस बार शार्दुल ठाकुर ने लिया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और टीम इंडिया के गेंदबाज उनके आगे संघर्ष करते हुए नजर आए थे। वैसे एल्गर अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रही है और उसके बाद वो क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Marco Jansen का नाम हमेशा याद रखेंगे टीम इंडिया के गेंदबाज

*Marco Jansen ने आज की टीम इंडिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी।
*जहां Jansen अपनी पारी में 84 रन बनाकर लौटे हैं आज नाबाद।
*इस दौरान बल्लेबाज ने अपनी पारी में लगाए 11 चौके और 1 छक्का भी।
*एल्गर और Jansen के बीच हुई थी आज 111 रनों की बड़ी साझेदारी भी।

आज तो अलग लय में नजर आए Marco Jansen

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अफ्रीका की पारी के बाद का स्कोरकार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

कैसा रहा टीम इंडिया के गेंदबाज का प्रदर्शन?

वहीं साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए, ऐसे में अफ्रीकी टीम 163 रनों की बढ़त बना चुकी थी। दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन इतना असरदार नहीं रहा, जहां टीम की तरफ से बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। उसके बाद सिराज को 2 विकेट मिले, शार्दुल, अश्विन और कृष्णा को 1-1 विकेट मिला। साथ ही टीम इंडिया को इस मैच में शमी की कमी साफ खल रही है, लेकिन चोट के चलते मोहम्मद शमी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?