वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत का दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा: मार्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले को लेकर बड़ा खुलासा किया।
अद्यतन - Aug 25, 2023 2:39 pm

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। यह बेहतरीन टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा और इसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
भारतीय टीम की बात की जाए तो वो वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला भी काफी मजेदार होने वाला है और तमाम फैंस इस मैच का भी लुफ्त उठाने के लिए तैयार है। इस मैच में दोनों टीमों के ऊपर काफी दबाव देखने को मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले को लेकर बड़ा खुलासा किया।
Revsportz के साथ एक इंटरव्यू में मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि, ‘टूर्नामेंट से पहले हमें भारत का दौरा करना है जहां हमें मेजबान के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज खेलनी है। इस वनडे सीरीज की वजह से दोनों टीमों को एक दूसरे के बारे में काफी चीजों के बारे में पता चलेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलना है।
वर्ल्ड कप काफी बड़ा होगा और 9 राउंड होंगे। मुझे लगता है की शुरुआत में हमें कई महत्वपूर्ण मुकाबले भी जीतने होंगे ताकि बाद में हमें अपने ऊपर काफी दबाव ना महसूस हो।’
विराट कोहली को लेकर मार्कस स्टोइनिस ने अपना पक्ष रखा
मार्कस स्टोइनिस की माने तो विराट कोहली काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और उनके मुताबिक कोहली खेल को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और उनका विकेट ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए काफी बड़ा होगा।
मार्कस स्टोइनिस ने आगे कहा कि, ‘उनके पास काफी कला है और हम सब यह बात जानते हैं। जितने भी मुकाबले विराट कोहली खेलते हैं उसे काफी लगन और जज्बे के साथ खेलते हैं। हर मुकाबले में उनका प्रदर्शन और बेहतर होता दिखता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका विकेट लेना बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।’