'इसका एक पैर चंड़ीगढ़ तो दूसरा हरियाणा में है'- जब बीच मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने ट्रैविस हेड को किया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘इसका एक पैर चंड़ीगढ़ तो दूसरा हरियाणा में है’- जब बीच मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने ट्रैविस हेड को किया ट्रोल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Travis Head Indian Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Travis Head Indian Cricket Team (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरा टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस बीच तीसरे टेस्ट मैच से जुड़ा एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया में इस वक्त वायरल हो रहा है। दरअसल श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड को स्लेज करते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने मैदान में ट्रैविस हेड को बोल दी यह बात

पहली इनिंग में 109 और दूसरी इनिंग में 163 रन पर ऑल आउट होने के बाद टीम इंडिया ने मात्र 76 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने रखा था। इस लक्ष्य को कंगारू टीम ने बेहद ही आसानी से हासिल कर लिया। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दूसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट कर कंगारू टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट निकाल पाने में नाकामयाब रहे। शर्मनाक हार के बाद फैंस सोशल मीडिया में टीम इंडिया को जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक और चीज ने सबका ध्यान खींचा है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी के छठे ओवर के दौरान क्रिज पर खड़े बल्लेबाज ट्रैविस हेड रवींद्र जडेजा की गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे। इस दौरान शॉर्ट फाइन लेग पर तैनात श्रेयस अय्यर ने कहा, “इसका एक पैर चंडीगढ़ में, दूसरा हरियाणा में। यह बात स्टंप माइक में कैद हो गयी। हालांकि हेड ने इस पर किसी भी प्रकार का कोई रिएक्शन नहीं दिया।

यहां देखें श्रेयस अय्यर के स्लेजिंग का वो वीडियो-

आपको बता दें भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ट्रैविस हेड को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन फिर दिल्ली टेस्ट मैच में हेड ने डेविड वॉर्नर को रिप्लेस किया था। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरी पारी में ट्रैविस हेड ने 49 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

close whatsapp