कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा एक और बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा एक और बड़ा झटका

दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक मारिजाने कैप के लिए प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है।

Marizanne Kapp (Photo Source: Andy Jackson/Getty Images)
Marizanne Kapp (Photo Source: Andy Jackson/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर मारिजाने कैप राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) से बाहर हो गई है। उन्हें हाल ही में पारिवारिक कारणों के चलते इंग्लैंड दौरे से घर लौटना पड़ा था, जिसके चलते वह तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से भी चूक गई थी।

आपको बता दें, मारिजाने कैप को 21 जुलाई को पहले T20I मैच से पहले स्वदेश लौटना पड़ा, जब उन्हें उनके बहनोई को एक दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की खबर मिली। उस समय क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) के लिए स्टार ऑलराउंडर की उपलब्धता पर संदेह जताया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा एक और बड़ा झटका

इस बीच, अब दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हिल्टन मोरेंग ने पुष्टि की है कि मारिजाने कैप 29 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए इंग्लैंड नहीं लौटेगी, वह संकट के समय अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं, क्योंकि उनके बहनोई की हालत अभी खराब है।

हिल्टन मोरेंग ने यह बयान ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से दिया है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक मारिजाने कैप के लिए प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज तजमिन ब्रिट्स दक्षिण अफ्रीकी टीम में ऑलराउंडर की जगह ले सकती हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए यह बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि वे पहले ही लिजेल ली को खो चुके है, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। जिसके बाद तुमी सेखुखुने कमर की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों 2022से बाहर हो गई थी।

तुमी सेखुखुने और लिजेल ली के अलावा, दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल इस समय पीठ की समस्या से जूझ रही है, जबकि कप्तान सुने लुस फिलहाल उंगली की चोट से उबर रही है। हालांकि, हिल्टन मोरेंग ने विश्वास जताया है कि सुने लुस और शबनीम इस्माइल 30 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के पहले मैच से पहले फिट हो जाएंगे, और कहा इन झटको से टीम के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ये सब खेल का हिस्सा है।

close whatsapp