‘IPL ऑक्शन एक कंप्यूटर गेम की तरह है’- नीलामी में करोड़ों की कीमत पाने वाले मार्क वुड का बड़ा बयान
IPL-2022 में मार्क वुड लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
अद्यतन - Feb 20, 2022 1:27 pm

इंग्लिश तेज गेंदबाज, मार्क वुड को, हाल ही में समाप्त हुए IPL-मेगा ऑक्शन में एक मिलियन डॉलर से अधिक का अनुबंध मिला। ऑक्शन के लिए इंग्लिश तेज गेंदबाज का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, उनके लिए ऑक्शन टेबल पर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बिडिंग वॉर हुई, बाद में मुंबई इंडियंस ने भी मार्क वुड को खरीदने की कोशिश की।
हालांकि, अंत में यह सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ही थी जिसने 32 वर्षीय तेज गेंदबाज के लिए 7.50 करोड़ रुपये खर्च किए और अपने टीम में शामिल किया। इसे एक अजीब अनुभव बताते हुए, वुड ने बोली को सामने आते हुए देखना एक वास्तविक अनुभव की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि टेलीविजन पर देख रहे इस नीलामी को लेकर उनकी परिवार वालों की क्या प्रतिक्रियाएं थी।
IPL ऑक्शन में इतने पैसे मिलने के बाद मार्क वुड की पत्नी ने ऐसा रिएक्शन दिया था
मार्क वुड ने ‘द गार्डियन’ के हवाले से कहा कि, “जब अंतिम राशि की पुष्टि हुई तो मेरी पत्नी सारा ने पूछा कि यह पाउंड में कितना होगा- मुझे सभी खाते फ्रीज करने पड़ सकते हैं, जिससे कि यह पैसा गायब नहीं हो जाए।” उन्होंने आगे कहा कि, ”लेकिन हम खुश थे। यह काफी अजीब अनुभव था। यह कंप्यूटर गेम की तरह महसूस होता है- यह वास्तविक नहीं लगता, जैसे फुटबॉल मैनेजर में ट्रांस्फर होते हैं, लेकिन जब अनुबंध मिलता है तो यह काफी वास्तविक भी होता है।”
चैट के दौरान, मार्क वुड ने यह भी खुलासा किया कि कैसे नीलामी ने परिवार के साथ उनकी सप्ताहांत की छुट्टियों की योजनाओं में देरी की थी। नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स के बीमार होकर गिरने के बाद नीलामी को एक समय के लिए रोक दिया गया था। उसके बाद चारु शर्मा ने नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था।
वुड ने आगे कहा कि, ”हम शादी की सालगिरह के लिए सप्ताह के अंत में बाहर जाने वाले थे, जिसमें मैं ऑस्ट्रेलिया में होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाया था, लेकिन मंच पर आईपीएल की नीलामी करने वाले के बीमार होकर गिरने के कारण सब कुछ रुक गया और इस वजह से हमारे प्लान में भी काफी देर हुई।”