अब इंग्लैंड पाकिस्तान दौरे के लिए वापस नहीं जाएगी: मार्क वुड - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब इंग्लैंड पाकिस्तान दौरे के लिए वापस नहीं जाएगी: मार्क वुड

हम इसके बारे में कुछ नहीं कहेंगे लेकिन अब जो भी फैसला लेना है वो बोर्ड और देश को लेना है: मार्क वुड

Mark Wood. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)
Mark Wood. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक रैली के दौरान काफी जबरदस्त हमला हुआ जिसके चलते उनके पैर पर गोली लगी और वो घायल हो गए। उन्हें इसके बाद आनन-फानन में रैली से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी वो स्वस्थ है लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को इस बात की चिंता सता रही है कि अब उनकी टीम शायद ही पाकिस्तान दौरे के लिए वापस जाए।

बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली गई थी जिसमें इंग्लैंड में 4-3 से जीत दर्ज की। 2005 के बाद यह इंग्लैंड का पहला पाकिस्तान दौरा था। अब उन्हें फिर से पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाना है जो दिसंबर से शुरू होगी।

जहां एक तरफ मार्क वुड इस बात से खुश है कि इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज को 4-3 से जीता था वहीं अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वापस पाकिस्तान नहीं जाएगी, ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर जबरदस्त हमला हुआ है।

पाकिस्तान में होने वाले आगामी दौरे के लिए मार्क वुड ने कही ये बात

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि, ‘जिस तरह की सुरक्षा टी-20 सीरीज में मिली थी वो काफी लाजवाब थी। हम लोग इस चीज को लेकर काफी खुश थे कि अब हमें यहां कोई परेशानी नहीं होगी और सभी लोगों ने यहां खूब मजे किए। लेकिन अब मुझे लगता है कि हम वापस नहीं जाएंगे। देखिए वहां के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्होंने हमारा वहां पर अच्छी तरह से स्वागत किया लेकिन एक क्रिकेटर के रूप में आप भी परेशानी नहीं उठाना चाहते हैं।

हम इसके बारे में कुछ नहीं कहेंगे लेकिन अब जो भी फैसला लेना है वो बोर्ड और देश को लेना है। हमें बता दिया जाएगा और हम अपने सुरक्षाकर्मियों से काफी खुश हैं। जैसा देश और बोर्ड हमसे कहेगा वैसा हम लोग करेंगे।’

इंग्लैंड को आज यानी 5 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का अपना सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है।

close whatsapp