Marsh One-Day Cup 2024: मार्श वन-डे कप मुकाबले के दौरान हुआ भयानक हादसा, बुरी तरह चोटिल हुए हेनरी हंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

Marsh One-Day Cup 2024: मार्श वन-डे कप मुकाबले के दौरान हुआ भयानक हादसा, बुरी तरह चोटिल हुए हेनरी हंट

इस हार के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गया है।

Henry Hunt. (Image Source: X)
Henry Hunt. (Image Source: X)

Marsh One-Day Cup 2024: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज हेनरी हंट (Henry Hunt) 8 फरवरी को जंक्शन ओवल में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच खेले गए मार्श वन-डे कप मुकाबले के दौरान एक भयानक हादसे का शिकार हो गए।

जैसे ही वह विक्टोरियन सलामी बल्लेबाज टॉम रोजर्स की तेज ड्राइव को पकड़ने के लिए लपके, गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी और इसका प्रहार काफी जोरदार था। गेंद इतनी खतरनाक तरीके से हेनरी हंट (Henry Hunt) के चेहरे को लगी कि क्रिकेटर की नाक से काफी खून बहने लगा।

Henry Hunt हुए बुरी तरह चोटिल

जिसके तुरंत बाद ऑन-फिल्ड अंपायरों ने उसकी मदद के लिए मेडिकल स्टाफ को बुलाया। आपको बता दें, गेंद 27 वर्षीय क्रिकेटर के हाथों से होते हुए उनकी नाक पर लगी थी, परिणामस्वरूप काफी खून बहा। हालांकि, दर्द में होने के बावजूद, हेनरी हंट (Henry Hunt) बिना किसी की मदद लिए मैदान से बाहर आए।

इस बीच, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया टीम प्रबंधन ने अभी तक हेनरी हंट की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन सलामी बल्लेबाज को आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए कई स्कैन भी किए जाने की उम्मीद है।

यहां देखिए उस भयानक हादसे का वीडियो –

विक्टोरिया ने तीन विकेट से जीता मैच

वहीं दूसरी ओर, विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें टॉम रोजर्स ने 67 रन बनाए, निक मैडिन्सन ने 54 रन जोड़े, और मार्कस हैरिस ने 43 रन बनाए और अपनी टीम को 231 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा करने में मदद की।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट की जीत के साथ विक्टोरिया जारी मार्श वन-डे कप 2024 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गया है और टूर्नामेंट से लगभग एलिमिनेट हो गया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?