Martin Guptill Century: LLC 2024 में तबाही मचा रहे मार्टिन गप्टिल, जड़ें 131* रन; देखें वीडियो हाईलाइट्स

Martin Guptill Century: LLC 2024 में तबाही मचा रहे मार्टिन गप्टिल, ठोके 131* रन; देखें वीडियो हाईलाइट्स

Martin Guptill Century: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में मार्टिन गप्टिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए कमाल का शतक लगाया।

Martin Guptill (Source X)
Martin Guptill (Source X)

Martin Guptill Century Highlights in LLC 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में 2 अक्टूबर को खेले गए मैच में साउदर्न सुपर स्टार्स ने इरफान पठान की कप्तानी वाली कोणार्क सूर्यास ओडिशा को 8 विकेट से हराया। कोणार्क सूर्यास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में साउदर्न सुपर स्टार्स की टीम ने इस लक्ष्य को केवल 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

टीम के लिए मार्टिन गप्टिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के सभी कोनों पर छक्के और चौके जड़े। उनके विस्फोटक शतक के दम पर टीम बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही।

छठे ओवर में मार्टिन गप्टिल ने बनाये 34 रन

मार्टिन गप्टिल ने पारी की शुरुआत से ही बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ओवर में दो चौके लगाकर विस्फोटक शुरुआत दी। छठवां ओवर डालने आए ओडिशा के नवीन स्टीवर्ट गप्टिल का शिकार हो गए और यहीं से उनके बल्ले ने आग उगलना शुरू कर दिया। नवीन के ओवर में मार्टिन ने कुल 34 रन बनाए। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर चौका और आखिरी दो गेंदों पर छक्का लगाया।

मार्टिन गप्टिल ने इस तरह बनाए एक ओवर में 34 रन

पहली गेंद – छक्का
दूसरी गेंद – छक्का
तीसरी गेंद – छक्का
चौथी गेंद – बाउंड्री
पांचवीं गेंद – छक्का
छठी गेंद – छक्का

देखें वीडियो 

मार्टिन गप्टिल ने बनाए 131 नाबाद रन (Martin Guptill Century Highlights in LLC 2024)

इस मैच  में मार्टिन गप्टिल ने महज 54 गेंदों में 9 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 131* रन बनाए। उनके दम पर टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। गप्टिल के अलावा बाकी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सके। गप्टिल टीम की जीत में अकेले विस्फोटक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। ओडिशा के गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी के कारण कोणार्क सूर्यास की बुरी तरह हार हुई। इस मैच में वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके।

कोणार्क टीम के लिए रिचर्ड लेवी ने 63 रन बनाए। उनके अलावा युसूफ पठान ने 33 रन और कप्तान इरफान पठान ने सिर्फ 10 रन का योगदान दिया। वहीं, विनय कुमार 18 रन ही बना सके। इस तरह टीम 192 रन बनाने में सफल रही। साउथ सुपरस्टार्स के लिए सुबोध भाटी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा चतुरंगा डी सिल्वा ने 2 विकेट लेकर चमक बिखेरी।

close whatsapp