बांग्लादेश सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग बना WWE रिंग, कई प्रसिद्ध हस्तियों के बीच जमकर हुई लड़ाई, 6 अस्पताल में भर्ती - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग बना WWE रिंग, कई प्रसिद्ध हस्तियों के बीच जमकर हुई लड़ाई, 6 अस्पताल में भर्ती

इस पूरी लड़ाई की वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा की गई जो जमकर वायरल हो रही है।

Bangladesh Cricket celebrity League (Pic Source-Twitter)
Bangladesh Cricket celebrity League (Pic Source-Twitter)

बांग्लादेश में क्रिकेट पिच के दौरान एक बहुत ही हैरान कर देने वाली लड़ाई देखने को मिली। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग पूरी तरह से WWE रिंग बन गया था जिसके बाद 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ा। मशहूर फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपन के नेतृत्व में सितारों से सजी दो टीमों के बीच तीखी बहस हुई, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

दरअसल यह सब शुरू तब हुआ जब मैच अंपायर के एक फैसले से दोनों टीमों में से एक खुश नहीं थी। इस लड़ाई की शुरुआत तो काफी आराम से हुई लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ती चली गई और इसमें 6 लोगों को काफी चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस पूरी लड़ाई की वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा की गई जो जमकर वायरल हो रही है।

क्रिकेट में ऐसा बहुत ही काम देखने को मिला है जब दोनों टीमों के खिलाड़ी अंपायर के किसी फैसले से खुश नजर नहीं आए हैं और यह बात इतनी बढ़ गई है कि इसको रोकना बहुत ही मुश्किल हो गया है। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में अंपायर के फैसले से कुछ खिलाड़ी खुश नहीं थे जिसके बाद यह लड़ाई शुरू हो गई थी।

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला था

एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका मात्र 50 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 में भी मैच खेला गया था जिसमें भी भारत ने 41 रनों से जीत दर्ज की थी।

हालांकि मैच खत्म होने के बाद ऐसा देखा गया था कि श्रीलंका टीम का एक प्रशंसक अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं था और स्टेडियम में उनकी लड़ाई भारतीय फैंस से हो गई थी। हालांकि बाद में चीजों को काबू कर लिया गया था। मैदान पर ऐसा बहुत ही काम देखने को मिलता है जब किन्हीं दो टीमों के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई हो हालांकि दोनों टीमों के कप्तानों का यही काम होता है कि वो अपने खिलाड़ियों को शांत करें और मैच को आगे बढ़ने दे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?