ICC World Cup 2023: कभी दर्द में था और कभी कर रहा था एक्टिंग: मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: कभी दर्द में था और कभी कर रहा था एक्टिंग: मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 121 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 131 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

Muhammad Rizwan (Pic Source-Twitter)
Muhammad Rizwan (Pic Source-Twitter)

10 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी और इस टूर्नामेंट का अपना लगातार दूसरा मैच जीता। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 121 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 131 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान ऐसा देखा गया कि मोहम्मद रिजवान के पैर में खिंचाव आ गया था और उन्हें कई बार बल्लेबाजी करते समय दर्द में देखा गया। हालांकि जब मुकाबला खत्म हो गया तो मोहम्मद रिजवान ने अपनी चोट को लेकर बड़ा खुलासा किया।

मैच जीतने के बाद मोहम्मद रिजवान ने कहा कि, ‘मेरे लिए यह हमेशा बहुत ही सम्मान की बात होती है जब मैं अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता हूं। मैं इस समय कुछ भी नहीं बोल पा रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत ही मुश्किल है। जब हम गेंदबाजी करके वापस ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो हमें विश्वास था कि यह मैच हम अपने नाम कर सकते हैं। यह बहुत ही खराब बात थी कि बाबर आजम जल्द आउट हो गए लेकिन उसके बाद हमने काफी अच्छी साझेदारी की। यह काफी अच्छा ट्रैक था और इसने हमें काफी मदद दी। मैंने शफीक को कहा कि आराम से एक-एक कदम रखें। कभी-कभी यह खिंचाव था और कभी-कभी मैं एक्टिंग कर रहा था।’

पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया

बता दें, श्रीलंका की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 77 गेंदों में 14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 122 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

बता दें, श्रीलंका का पहला विकेट बहुत जल्द गिर गया था। कुसल परेरा इस मैच में बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि पहला विकेट जल्द करने के बाद कुसल मेंडिस ने पाथुम निस्सांका के साथ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पाथुम निस्सांका ने इस मैच में 61 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

यही नहीं टीम की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उन्होंने 89 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रनों की जबरदस्त पारी खेली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट होकर 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 345 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर बना लिया।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने भी 103 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 113 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने से पहले पाकिस्तान ने इस बेहतरीन टूर्नामेंट में नीदरलैंड को भी 81 रनों से हराया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?