पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद ने IPL को बताया PSL से बेहतर
शान मसूद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अद्यतन - Jun 12, 2022 3:38 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बीच तुलना का सिलसिला तो काफी लंबे समय से चल रहा है। किसी ने आईपीएल (IPL) को पीएसएल (PSL) से ऊपर रखा, तो कुछ लोगों ने पाकिस्तान की टी-20 लीग को दुनिया की सबसे बड़ी लीग से बेहतर बताया।
इस बीच, पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद ने भी इस मामले पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा इस समय आईपीएल (IPL) और पीएसएल (PSL) दोनों ही दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है, लेकिन भारतीय टी-20 लीग इस समय सबसे ऊपर है। मसूद ने आगे कहा कि दुनिया भर में आईपीएल (IPL) की प्रसिद्धि और इसे लेकर रोमांच एक अलग ही स्तर पर है, इसका किसी भी फ्रेंचाइजी लीग से कोई मुकाबला नहीं है।
शान मसूद ने पाकिस्तान टीम में वापसी, IPL और PSL के बीच तुलना पर बात की
शान मसूद ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि आईपीएल के बाद पीएसएल दुनिया की सबसे बड़ी और श्रेष्ठ फ्रेंचाइजी टी-20 लीग है। टी-20 ब्लास्ट भी एक अच्छा टूर्नामेंट है, लेकिन इस प्रतियोगिता में 18 टीमें हिस्सा लेती हैं, और प्रत्येक टीम में केवल दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता हैं। इसके विपरीत पीएसएल में प्रत्येक टीम में लगभग 8-9 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होते हैं, जो बहुत शानदार चीज है।”
इस बीच, पाकिस्तानी बल्लेबाज काउंटी क्रिकेट में अपना शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहते हैं ताकि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी कर सके। शान मसूद ने कहा है कि वह अपने खेल में बदलाव करने को तैयार है, और साथ ही वह अपनी टीम के कुछ भी करने को तैयार है। स्टार बल्लेबाज ने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए खेलना एक सम्मान की बात है, और वह राष्ट्रीय टीम में वापसी के अपने मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
32-वर्षीय बल्लेबाज ने अंत में कहा: “अपने देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है, और मेरे लिए राष्ट्रीय टीम के लिए प्रदर्शन करना बहुत ज्यादा मायने रखता है। मैं पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलने का मौका पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैंने अब तक अपने करियर में चौथे, पांचवे और छटे नंबर तक भी बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने तैयार हूं। हालांकि, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि टीम को क्या चाहिए और मैं अपने खेल में बदलाव करने को तैयार हूं।”